[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शेफ रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं परफेक्ट लेयरिंग वाला जोधपुरी कबुली पुलाव

शेफ रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं परफेक्ट लेयरिंग वाला जोधपुरी कबुली पुलाव

0
शेफ रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं परफेक्ट लेयरिंग वाला जोधपुरी कबुली पुलाव
जोधपुरी कबुली पुलाव

Jodhpuri Kabuli Pulao Recipe: अक्सर जब जोरों की भूख लगी होती है तब कुछ ऐसा बनाने का मन करता है जो खाने में तो स्वादिष्ट हो लेकिन बनाने में भी आसान हों. अगर आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो अपने आप में पूरा खाना हो और स्वाद के साथ काम्प्रमाइज भी ना करना पढ़ें तो शेफ रणवीर बरार की जोधपुरी कबुली पुलाव की ये रेसिपी जरूर ट्राइ करें.

यह राजस्थान के शहर जोधपुर की खास डिश है जिसमें ढेर सारी सब्जियां, काजू, मलाई और खास लेयरिंग के साथ तैयार किया जाता है.

शेफ रणवीर बरार बताते हैं कि इस पुलाव की असली खूबसूरती इसकी लेयरिंग और सही कुकिंग सीक्वेंस में छिपी है. अगर हर स्टेप सही तरीके से किया जाए तो पुलाव का हर दाना अलग-अलग, खुशबूदार और फ्लेवर से भरपूर बनता है.

जोधपुर का फेमस लेयरिंग वाला कबुली पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Jodhpuri Kabuli Pulao Recipe
जोधपुरी कबुली पुलाव
  • 2 कप बासमती चावल
  • 3 टेबलस्पून घी
  • 1 कप मटर
  • 2 आलू (क्यूब्स में कटे)
  • 1 कप फूलगोभी
  • 1 कप रतालू (या जिमीकंद)
  • 1 बड़ा प्याज (मोटा कटा)
  • ½ कप दही
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 टीस्पून देगी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 चुटकी हींग (ऑप्शनल)
  • 3 टेबलस्पून मलाई
  • ½ कप काजू
  • 3 ब्रेड स्लाइस
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • केसर वाला दूध (गर्निश के लिए)
  • हरा धनिया

शेफ रणवीर बरार की स्पेशल रेसिपी करें फॉलो और घर पर बनाएं जोधपुरी कबुली पुलाव(Jodhpuri Kabuli Pulao Recipe)

  1. चावल को धोकर घी में हल्का सा कोट करें. पानी और नमक डालकर पकाएं. चावल लगभग तैयार हो जाए तो उसमें मटर डाल दें और कुछ देर खुला छोड़ दें ताकि भाप निकल जाए.
  2. दही में अदरक-लहसुन पेस्ट, देगी मिर्च, धनिया पाउडर और हींग मिलाएं. कढ़ाही में घी गरम करें, उसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें. अब दही वाला मिक्स डालकर हल्का पकाएं और अंत में मलाई डालें.
  3. आलू, रतालू और फूलगोभी को लगभग पकने तक तलें. प्याज को हल्का ब्राउन करें. काजू और ब्रेड स्लाइस भी अलग से फ्राई कर लें.
  4. एक भारी तले के बर्तन में पहले चावल की परत लगाएं.
  5. उसके ऊपर सब्जियों वाली ग्रेवी डालें.
  6. फिर काजू और फ्राई की हुई ब्रेड रखें. इसी तरह दो लेयर बनाएं.
  7. ऊपर से केसर वाला दूध और हरा धनिया डालें, धीमी आंच पर 10 मिनट दम दें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं दावत वाला पेशावरी पनीर – जानिए शेफ रणवीर बरार की खास ट्रिक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel