[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर समेत शाहाबाद इलाके में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, मॉनसून को लेकर बड़ा संकेत, जानिए अपने जिले का हाल

कैमूर समेत शाहाबाद इलाके में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, मॉनसून को लेकर बड़ा संकेत, जानिए अपने जिले का हाल

0
कैमूर समेत शाहाबाद इलाके में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, मॉनसून को लेकर बड़ा संकेत, जानिए अपने जिले का हाल
AI generated

Kaimur Weather Update News : बिहार के कई जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जून का महीना खत्म होने को है, लेकिन मानसून की सक्रियता अभी भी पूरी तरह देखने को नहीं मिल रही है. कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई है, लेकिन उसके बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है. इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर राहत भरी संभावना जताई है.

कैमूर में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत

कैमूर और आसपास के इलाकों में फिलहाल लोगों को तेज गर्मी और चिपचिपी उमस से राहत मिलने के आसार कम हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश और तेज पुरवा हवा से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल आई. इसके बाद उमस और भी ज्यादा बढ़ गई और पूरे दिन लोग बेचैनी और गर्मी से परेशान रहे.

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शनिवार यानी आज कैमूर ,रोहतास ,आरा, बक्सर, समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी क्या है. यह अलर्ट “Be prepared” श्रेणी में रखा गया है, यानी स्थिति गंभीर हो सकती है लेकिन सही सावधानी से नुकसान कम किया जा सकता है. इस चेतावनी राज्य के रोहतास ,औरंगाबाद और गया जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

आज का मौसम कैसा रहा

शनिवार को भी कैमूर और आसपास के जिलों में गर्मी का असर तेज रहा. मौसम विभाग के अनुसार तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दिन में तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया. हालांकि शाम या रात के समय गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. इससे कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा.

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम

शुक्रवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. तेज पुरवा हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई और कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया. लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. कुछ ही समय बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई. इसके बाद उमस और गर्मी ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया. शाम के बाद ही हल्की राहत महसूस की गई.

तापमान और नमी ने बढ़ाई परेशानी

शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की रफ्तार लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही. नमी 51 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा यानी करीब 48 डिग्री जैसा एहसास हुआ. यही वजह है कि लोग पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे.

सेहत पर भी दिख रहा असर

लगातार उमस भरी गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है. सदर अस्पताल में सर्दी, बुखार, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है.डॉक्टरों के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण शरीर पर असर पड़ रहा है और लोग जल्दी बीमार हो रहे हैं.

डॉक्टरों की सलाह

चिकित्सक ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें. उन्होंने कहा कि धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और हल्का भोजन करें. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि ऐसे मौसम में वे जल्दी प्रभावित होते हैं.

बिहार में फिलहाल गर्मी और उमस का दौर जारी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. फिलहाल प्रशासन और मौसम विभाग दोनों की नजर आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी.

Also Read : बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: रोहतास समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी/घंटा तक तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Previous article खगड़िया में हथियार के साथ नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस को देख साथी मौके से फरार
Next article नाथनगर में बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel