[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर नाथनगर में बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

नाथनगर में बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

0
नाथनगर में बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
मृतक के परिजन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

Nathnagar Child Road Accident: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्तीपुर बैरिया गांव में शनिवार दोपहर एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे की जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में इलाज के दौरान मौत हो गई. मासूम की असामयिक मौत से जहां पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

दुकान से लौटते वक्त हुआ हादसा; दो भाइयों में बड़ा था प्रेम

  • मृतक की पहचान: हादसे का शिकार हुए पांच वर्षीय मासूम की शिनाख्त रत्तीपुर बैरिया गांव निवासी पिंटू साह के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है. प्रेम कुमार स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र का छात्र था और अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसकी दो बहनें भी हैं.
  • घटनाक्रम: परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेम कुमार अपने घर के ठीक सामने स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था. दुकान से सामान लेकर जैसे ही वह वापस घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी गांव की ही सड़क पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

बिना नंबर का ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार, पुलिस ने बालू उतरवाकर किया जब्त

हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देखते हुए आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला.

Nathnagar Child Road Accident: पुलिसिया कार्रवाई: पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू, छापेमारी जारी

हादसे की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. पुलिस ने सबसे पहले ट्रैक्टर पर लदे बालू को नीचे उतरवाया और उसके बाद बिना नंबर के वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई.

इधर, मायागंज अस्पताल स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार शाम को ही पोस्टमार्टम कराने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. नाथनगर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel