[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कैमूर आगे

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कैमूर आगे

0
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कैमूर आगे

फोटो 100 स्टेडियम में ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित प्रभारी मंत्री व अन्य फोटो 101परेड का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री फोटो 102 डीएवी यदपुर के छात्रों नेट परेड में भाग लेते फोटो 103बेहतर कार्य को ले स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को मिला प्रशस्ति पत्र =जगजीवन स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने किया झंडोतोलन, अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित महिला पुलिस चालक ने चलायी प्रभारी मंत्री की जिप्सी, परेड में दिखा अनुशासन भभुआ सदर. सोमवार को जिले भर में गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास और आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया. जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जगजीवन स्टेडियम में आयोजित किया गया. जगजीवन स्टेडियम में सूबे के कृषि मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान डीएम नितिन कुमार सिंह, एसपी हरिमोहन शुक्ल के अलावा एमएलसी संतोष कुमार सिंह, भभुआ विधायक भरत बिंद, मोहनिया विधायक संगीता कुमार, डीडीसी दिव्यज्योती, सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक, एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ मनोरंजन भारती, जिला पर्षद अध्यक्ष रिंकी सिंह, समाजसेवी अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और उनके द्वारा भी तिरंगे को सलामी दी गयी. झंडोत्तोलन के बाद डीएम और एसपी के साथ प्रभारी मंत्री ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया. गर्व का विषय यह था कि जिस जिप्सी पर सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, उसे एक महिला पुलिस चालक द्वारा चलाया जा रहा था. इधर, जगजीवन स्टेडियम में आयोजित परेड में बिहार पुलिस, बीएमपी, डीएपी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड सहित डीएवी स्कूल यददुपुर के रंगरूटों ने भाग लिया. परेड कमांडर का नेतृत्व सार्जेंट अंकित कुमार व सेकेंड कमांडर मृदुभाषिणी कुमारी द्वारा किया गया. जबकि, ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय समूह गान राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा गाया गया. झंडोतोलन व सलामी के बाद अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए कैमूर वासियों को संबोधित किया और कहा कि, सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप देने में कैमूर जिले का नाम राज्य के अग्रणी जिलों में है. कैमूर जिला प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा है. मंत्री ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा निर्देशित और चलायी जा रही सभी योजनाओं और विकास संबंधित कार्यों की जानकारी दी. प्रभारी मंत्री ने इसके अलावा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया और उनसे लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में बताया. =झांकी में पहले स्थान पर रहा कृषि विभाग प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के संबोधन उपरांत विभिन्न विभागों की झांकिया निकाली गयी. इसमें सर्वश्रेष्ठ, ज्ञानवर्धक और उत्कृष्ट झांकी निकालने पर जिला कृषि विभाग को प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सीवों को दूसरा और तीसरे स्थान पर रहे जिला स्वास्थ्य विभाग के आने पर प्रभारी मंत्री ने जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. गौरतलब है कि जिले के 22 विभागों द्वारा झांकी निकाली गयी थी. ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित परेड में डीएवी पब्लिक स्कूल, जद्दूपुर के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, तालमेल और देशभक्ति से परिपूर्ण उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. छात्रों के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, जद्दूपूर को श्रेष्ठ परेड प्रदर्शन हेतु शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसी अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel