[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile आप भी कहीं पेड़ों के नीचे तो नहीं पार्क करते अपनी कार? जान लीजिए इसके छुपे खतरे

आप भी कहीं पेड़ों के नीचे तो नहीं पार्क करते अपनी कार? जान लीजिए इसके छुपे खतरे

0
आप भी कहीं पेड़ों के नीचे तो नहीं पार्क करते अपनी कार? जान लीजिए इसके छुपे खतरे
पेड़ों के नीचे पार्क हुई गाड़ियां (Pic- AI Generated)

कार को पेड़ के नीचे पार्क करने के फायदे तो सब जानते हैं. सीधी धूप में कार उतनी गर्म नहीं होती और अंदर बैठना भी थोड़ा आसान हो जाता है. खासकर अगर आप ऐसे एरिया में हैं जहां गर्मी ज्यादा है या चारों तरफ और भी कई गाड़ियां खड़ी हैं, तो पेड़ की शैड आपके लिए एक राहत की तरह लगता है. लेकिन बात ये है कि ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि वही पेड़ आपकी कार के लिए कभी-कभी दुश्मन भी बन सकता है. आइए आपको कुछ कैसे फैक्टर बताते हैं जिनकी वजह से कार को पेड़ के नीचे पार्क करने से नुकसान हो सकता है.

पेड़ों का रस कार की पेंट को कर सकता है खराब

पेड़ों से गिरने वाला चिपचिपा रस (Tree Sap) आपकी कार की पेंटिंग के लिए ठीक नहीं होता है. ये काफी चिपकने वाला होता है और इसकी केमिकल नेचर भी थोड़ी एसिडिक होती है. अगर ये सूख जाए तो इसे इसे साफ करना बड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर ये रस लंबे समय तक कार की बॉडी पर चिपका रह जाए, तो धीरे-धीरे कार की फिनिश खराब कर सकता है. कई मामलों में ये कार की क्लियर कोटिंग तक घुस जाता है और पेंट पर ऐसे दाग छोड़ देता है, जो बाद में देखने में भी अच्छे नहीं लगते.

पक्षियों की बीट से गाड़ी के पेंट में लग सकता है जंग 

पेड़ों के नीचे कार खड़ी करने पर अक्सर पक्षियों की बीट गिरती है. ये बीट काफी एसिडिक होती है. अगर ये देर तक कार पर लगी रह जाए तो पेंट को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो कार की बॉडी पर ऐसे दाग पड़ जाते हैं जिन्हें बाद में हटाना काफी मुश्किल हो जाता है.

टहनियां और फल कार पर डाल सकते हैं डेंट

पेड़ों के नीचे कार खड़ी करने में हमेशा ये रिस्क रहता है कि तेज हवा या आंधी-तूफान की वजह से टहनियां या फल नीचे गिर जाएं. अगर ये भारी हुए तो कार के शीशों या विंडशील्ड पर स्क्रैच पड़ सकता है या डेंट भी आ सकता है. 

पत्ते और कचरा एयर वेंट्स को कर सकते हैं ब्लॉक

कार के एयर वेंट्स में अक्सर सूखे पत्ते, बीज और छोटी-मोटी गंदगी जमा हो जाती है. धीरे-धीरे यही कचरा एयरफ्लो को ब्लॉक करने लगता है. अगर ऐसा हो जाए तो कार की हवा ठीक से अंदर नहीं आ पाती. इतना ही नहीं, इसकी वजह से केबिन के अंदर अजीब-सी बदबू भी आने लगती है.

पेड़ों का रेजिन और पोलन जमना

पेड़ों से निकलने वाला चिपचिपा रस (सैप) और पराग कण (पोलन) अक्सर गाड़ियों पर जम जाते हैं. पहली नजर में ये कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं लगती, लेकिन समय के साथ यही चीजें आपकी कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इतना ही नहीं, अगर ये पोलन खुले विंडो वेंट्स के जरिये अंदर चले जाएं, तो एलर्जी जैसी दिक्कत भी पैदा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कार के बोनट से अचानक निकलने लगे धुंआ तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना धूं-धूं कर जल सकती है गाड़ी

Previous article सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कैमूर आगे
Next article बिना नाम लिए रोहिणी ने फिर साधा तेजस्वी पर निशाना, बोलीं- प्रवचन नहीं, चुनावी नतीजे बताते हैं सच्चाई
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel