[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में दिनदहाड़े ठगी: सोने के गहने लेकर फरार हुए दो युवक, पता पूछने के बहाने महिला को फंसाया

कैमूर में दिनदहाड़े ठगी: सोने के गहने लेकर फरार हुए दो युवक, पता पूछने के बहाने महिला को फंसाया

0
कैमूर में दिनदहाड़े ठगी: सोने के गहने लेकर फरार हुए दो युवक, पता पूछने के बहाने महिला को फंसाया
सांकेतिक तस्वीर

Kaimur Gold Fraud Case : कैमूर जिले के भभुआ शहर में दिनदहाड़े ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वार्ड संख्या-6 की एक महिला को बातों में उलझाकर दो युवकों ने उसके सोने के आभूषण उड़ा लिए और मौके से फरार हो गए. पीड़िता ने भभुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सतर्क रहने की बात कह रहे हैं.

पीड़िता की पहचान चंद्रप्रमा देवी, पति राजनन्दन सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह फल और सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान टेंपो स्टैंड के पास रणविजय चौक के बगल और गाय-भैंस के तबेले के समीप एक लंबा युवक उनसे बातचीत करने लगा.

Kaimur News : डॉक्टर का पता पूछने के बहाने बनाया शिकार

महिला के अनुसार युवक ने उनसे किसी डॉक्टर का नाम और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. बात करते-करते कुछ ही देर में उसका एक अन्य साथी भी वहां पहुंच गया. दोनों ने मिलकर महिला को बातचीत में इस तरह उलझा लिया कि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया कि उनके साथ क्या होने वाला है.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उन्हें सूंघने के लिए कोई गंधयुक्त पदार्थ दिया. उस पदार्थ को सूंघते ही उन्हें कुछ समय के लिए अजीब सा महसूस हुआ और वह असहज हो गईं.

Gold Fraud Case : पलभर में गहने लेकर हुए फरार

महिला के असहज होते ही दोनों बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और उनके कान की सोने की बाली तथा गले की सोने की सिकड़ी निकाल ली. इसके बाद दोनों युवक तेजी से वहां से फरार हो गए. जब कुछ देर बाद महिला को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ. घटना के बाद महिला घबराई हुई हालत में घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजनों के साथ वह सीधे भभुआ थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

Kaimur Police : सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर में बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन रहा है. लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दिनदहाड़े हुई इस ठगी की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्द इस मामले का खुलासा कर पाती है और पीड़िता को न्याय दिला पाती है.

Also Read : कैमूर: भभुआ में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel