[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर के मोहनिया में दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पिता के आवेदन पर पुलिस ने की कार्यवाई

कैमूर के मोहनिया में दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पिता के आवेदन पर पुलिस ने की कार्यवाई

0
कैमूर के मोहनिया में दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, पिता के आवेदन पर पुलिस ने की कार्यवाई

Kaimur Dowry Death Case : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में 14 जून को हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से ही मामला दहेज हत्या के आरोपों के कारण चर्चा में बना हुआ था. अब पुलिस की इस कार्रवाई से केस में नई हलचल तेज हो गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पतेलवां गांव निवासी शेख हामिद के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के आनुसार, घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

पिता के बयान पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस

इस मामले में मृतका के पिता ने मोहनिया थाने में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज शिकायत में दहेज हत्या सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. इसके बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.

kaimur News : कई दिनों से फरार था आरोपी

थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नामजद आरोपी शेख हामिद पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस को लगातार उसके ठिकाने की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही थी. आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

क्या है पूरा मामला

14 जून को 27 वर्षीय विवाहिता शिवा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. उस समय सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को घर के अंदर बेड पर पीठ के बल पड़ा पाया गया था. जांच के दौरान गर्दन पर निशान मिला था, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई थी. मृतका के पिता शेख मुन्नू ने आरोप लगाया था कि चार साल पहले उनकी बेटी की शादी आसिफ खान से हुई थी और शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना वाले दिन पहले तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद मौत की खबर आ गई थी.

जब परिजन मौके पर पहुंचे थे तो शिवा के मुंह से खून निकल रहा था और ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार थे. इसके बाद परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था और उसी समय से मामले की जांच के साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Dowry Case : अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मोहनिया में विवाहिता की मौत का यह मामला अब गंभीर रूप ले चुका है. एक ओर जहां परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस भी कार्रवाई तेज करते हुए आरोपियों को पकड़ने में जुटी है. आने वाले दिनों में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.

Also Read : कैमूर में 1 जुलाई से शुरू होगी डिग्री कॉलेज की पढ़ाई, ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत चैनपुर-नुआंव के छात्रों का सपना होगा पूरा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel