Sunny Deol on Dhurandhar Success: नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को फिल्म ‘इक्का’ रिलीज होने वाली है. 29 जून को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के साथ-साथ अक्षय खन्ना भी नजर आए. फिल्म में दोनों साथ में काम कर रहे हैं. इवेंट में सनी ने अपने को-स्टार अक्षय की जमकर तारीफ की. सनी ने कहा “अक्षय खन्ना के साथ मैंने पहली बार ‘बॉर्डर’ में काम किया था. उस समय हमने बहुत मजा किया था और इस फिल्म में भी वही अपनापन और अच्छा अनुभव रहाय मैं उन्हें कई सालों से जानता हूंय वो मुझसे भी ज्यादा शांत रहते हैं, लेकिन अंदर से बहुत अच्छे इंसान हैं.”
Sunny Deol on Dhurandhar Success:‘धुरंधर’ के बाद मिली सफलता पर सनी देओल की बड़ी बात
अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर के बाद उन्हें मिली सफलता को लेकर भी सनी देओल ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “समय कभी भी बदल सकता है. बस आपको मेहनत करते रहना चाहिए और कभी रुकना नहीं चाहिए. अक्षय ने यही किया और अब उनका अच्छा समय चल रहा है. वह इससे भी ज्यादा सफलता के हकदार हैं. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.”
तिलोत्तमा शोम ने अक्षय खन्ना को लेकर किया ये खुलासा
इवेंट में तिलोत्तमा शोम ने भी एक किस्सा शेयर किया. तिलोत्तमा ने कहा कि उन्होंने कभी अक्षय खन्ना को मुस्कुराते हुए नहीं देखा था. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक दिन उन्हें अक्षय मुस्कुराते हुए मिले और उन्हें पहचानना ही मुश्किल हो गया. जबकि डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि अक्षय ने स्क्रिप्ट मिलते ही बहुत जल्दी फिल्म के लिए हामी भर दी थी. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर ही अक्षय ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया था.
Ikka Release Date: ‘इक्का’ रिलीज डेट
फिल्म ‘इक्का’ अब 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का हिस्सा दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी है.
यह भी पढ़ें– करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह
