[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर जिले के चैनपुर और नुआंव में खुलेगा डिग्री कॉलेज

जिले के चैनपुर और नुआंव में खुलेगा डिग्री कॉलेज

0
जिले के चैनपुर और नुआंव में खुलेगा डिग्री कॉलेज
सांकेतिक तस्वीर

उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार का बड़ा कदम, प्रत्येक कॉलेज में होंगे 32 शिक्षक व 12 कर्मी राज्य के 208 प्रखंडों में खुलेंगे नये महाविद्यालय, 9152 पदों के सृजन को मिली मंजूरी ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को घर के पास मिलेगी स्नातक की शिक्षा. मोहनिया शहर. जिले के चैनपुर व नुआंव प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलने की कवायद तेज हो गयी है. इसको लेकर विभाग द्वारा कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 208 प्रखंडों में नये डिग्री महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही इन महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने के लिए कुल 9152 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गयी है. इसमें कैमूर जिला के नुआंव व चैनपुर प्रखंड भी शामिल हैं. यह पहल राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत ”उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य” कार्यक्रम के तहत की जा रही है. इसका उद्देश्य ऐसे प्रखंडों में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है, जहां अभी तक डिग्री कॉलेज नहीं हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक महाविद्यालय में 44 पद सृजित किये जायेंगे, जिनमें 32 शिक्षक व 12 शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद शामिल हैं. इसी आधार पर 208 कॉलेजों के लिए 6656 शिक्षक व 2496 शिक्षकेत्तर पदों का सृजन किया गया है. शिक्षक पदों में एक प्रधानाचार्य के साथ विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य समेत अन्य विषय शामिल हैं. वहीं, शिक्षकेत्तर पदों में लिपिक, सहायक पुस्तकाध्यक्ष व लैब इंचार्ज जैसे पद रखे गये हैं. सरकार के इस फैसले से राज्य पर करीब 937 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय भार आयेगा. इस प्रस्ताव को प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक व मंत्रिपरिषद की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है. योजना से कैमूर जिले के चैनपुर व नुआंव जैसे प्रखंडों को भी सीधा लाभ मिलेगा. जहां अब स्थानीय स्तर पर ही छात्रों को स्नातक की पढ़ाई का अवसर मिलेगा. इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel