[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ग्लैमर छोड़ अब स्टंट करेंगे औरी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेगा अलग अंदाज

ग्लैमर छोड़ अब स्टंट करेंगे औरी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेगा अलग अंदाज

0
ग्लैमर छोड़ अब स्टंट करेंगे औरी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेगा अलग अंदाज
Orry

Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन और बॉलीवुड पार्टियों की चर्चित शख्सियत ओरहान अवतरमानी यानी औरी अब एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं. ग्लैमरस इवेंट्स, स्टार किड्स के साथ वायरल तस्वीरों और अपने मजेदार अंदाज के लिए मशहूर औरी जल्द ही टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ सकते हैं. खबरों के मुताबिक, उन्हें शो के आगामी सीजन के लिए अप्रोच किया गया है और उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है.

अब तक सोशल मीडिया और पॉप कल्चर का बड़ा चेहरा बन चुके औरी के लिए यह सफर बिल्कुल अलग होने वाला है. ‘खतरों के खिलाड़ी’ ऐसा शो है, जहां सेलिब्रिटीज को अपने डर का सामना करते हुए कठिन स्टंट्स करने पड़ते हैं. यही वजह है कि फैंस भी उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

औरी का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

शो को लेकर औरी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने खास अंदाज में उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह कोई “पब्लिसिटी स्टंट” वाला शो होगा. लेकिन जब उन्हें पता चला कि इसमें सचमुच खतरनाक स्टंट्स करने होते हैं, तब वह थोड़ा घबरा गए.

औरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद को बहुत बहादुर इंसान नहीं मानते, लेकिन उन्होंने सोचा कि शायद यह शो उनके “कैरेक्टर डेवलपमेंट” के लिए अच्छा साबित हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अब वह पूरी तरह तैयार हैं और देखना चाहते हैं कि आगे क्या होने वाला है.

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

औरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर ही शो की सबसे बड़ी खासियत बन सकता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि औरी अपनी अनोखी पर्सनालिटी से बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

अब तक ग्लैमर और लाइमलाइट में रहने वाले औरी के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बिल्कुल नया अनुभव होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वह शो में खतरनाक स्टंट्स से दर्शकों को प्रभावित करते हैं या अपने मजेदार वन-लाइनर्स से पूरी महफिल लूट लेते हैं.

यह भी पढ़ें: थलपति विजय की जीत पर झूमे ‘जन नायकन’ के निर्माता, सोशल मीडिया पर छाई फैंस की मांग

Previous article जिले के चैनपुर और नुआंव में खुलेगा डिग्री कॉलेज
Next article काढ़ागोला-पीरपैंती गंगा नदी पर पुल निर्माण होने से क्षेत्र का होगा विकास
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel