[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कुल्हड़िया में पलटा कंटेनर

कुल्हड़िया में पलटा कंटेनर

0
कुल्हड़िया में पलटा कंटेनर

फोटो 14 कुल्हड़िया के पास पलटा हुआ कंटेनर

– बाल-बाल बचे चालक व खलासी

प्रतिनिधि, कर्मनाशा

दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप बुधवार की दोपहर टर्निंग प्वाइंट पर एक बार फिर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में कंटेनर का चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, कंटेनर संख्या एनएल 01 एएच/ 1939 बुधवार की दोपहर यूपी से बिहार की तरफ जा रहा था. जैसे ही कंटेनर बिहार की सीमा में पहुंचा, वैसे ही कुलहड़िया गांव के समीप टर्निंग प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में कंटेनर के चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. इस घटना के बाद वाहनों की गति धीमी हो गयी है. लेकिन, वाहनों का आवागमन जारी रहा. इससे जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बताते चलें कि कुल्हड़िया के पास तीन दिन पहले भी चना लदा ट्रक उसी टर्निंग पॉइंट पर पलट गया था. वहां पर कंटेनर पलटा हुआ है. वहां पहले से खड़े एक ट्रक के चालक की दबकर मौत हो गयी थी. एक हफ्ते के अंदर उसी जगह पर दूसरी बार घटना टर्निंग प्वाइंट पर घटित हुई है. यूपी की तरफ से वाहन तेज रफ्तार से आते हैं और टर्निंग प्वाइंट पर भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ते हैं और वाहन अनियंत्रित होकर पलट जा रहे हैं. सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel