[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Election Lok Sabha Election 2024 BJP Candidate List: बीजेपी ने पंजाब की तीन लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की, संगरूर से अरविंद

BJP Candidate List: बीजेपी ने पंजाब की तीन लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की, संगरूर से अरविंद

0
BJP Candidate List: बीजेपी ने पंजाब की तीन लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की, संगरूर से अरविंद
jp-nadda

BJP Candidate List: बीजेपी ने पंजाब की तीन लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और संगरूर शामिल हैं. बीजेपी ने आनंदपुर से डॉ सुभाष शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा, तो फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को टिकट दिया. संगरूर से बीजेपी ने अरविंद खन्ना को अपना उम्मीदवार बनाया.

पंजाब की इन सीटों पर पहले ही हो चुकी है बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब की कुछ सीटों पर बीजेपी ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. जिसमें खडूर साहिब, होशियारपुर, बठिंडा सीट शामिल हैं. खडूर साहिब से बीजेपी ने मंजीत सिंह मन्ना को मैदान में उतारा है. वहीं होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश को टिकट दिया है. वहीं बठिंडा सीट से परमपाल कौर सिद्धू को चुनावी मैदान में उतारा है.

Also Read: Narendra Modi: ताबड़तोड़ रैली के बाद पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश में मेगा रोड शो, पित्रोदा के बयान पर राहुल पर निशाना

सभी 13 लोकसभा सीट पर एक जून को चुनाव

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा. भाजपा ने अधिकतर क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. भाजपा अपने सबसे पुराने सहयोगियों में से एक शिरोमणि अकाली दल के साथ अपने संबंध टूट जाने के बाद राज्य में कई दशकों में पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने राज्य में अपना आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न दलों के सांसदों सहित कई प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में किया है. वह पंजाब में बहुसंख्यक सिखों को भी लुभाने की कोशिश कर रही है.

Also Read: Sam Pitroda ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, रंगभेद वाले बयान पर हो रहा बवाल

Previous article संजीव लाल पर चंपाई सोरेन सरकार लेगी कड़ा एक्शन, बोले झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य
Next article कुल्हड़िया में पलटा कंटेनर
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel