[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बीपीएससी शिक्षकों का वेतन अटका, छह प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस

बीपीएससी शिक्षकों का वेतन अटका, छह प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस

0
बीपीएससी शिक्षकों का वेतन अटका, छह प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस
सांकेतिक तस्वीर

अनुपस्थित विवरण नहीं भेजने पर डीपीओ ने जारी किया आदेश 24 घंटे में जवाब नहीं देने पर होगी विभागीय कार्रवाई भभुआ नगर. विभागीय आदेश के बावजूद 26 फरवरी तक बीपीएससी शिक्षकों का अनुपस्थित विवरण जमा नहीं करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है. इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए शंभू कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने भभुआ प्रखंड के छह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा, अन्यथा अनुशासनिक व विभागीय कार्रवाई की जायेगी. दरअसल, सरकार का स्पष्ट निर्देश था कि 24 फरवरी तक फरवरी माह का वेतन भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. लेकिन प्रधानाध्यापकों द्वारा अनुपस्थित विवरण नहीं भेजे जाने के कारण बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित शिक्षकों का वेतन अटक गया, जिससे शिक्षकों में गहरा रोष है. इधर, शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बार-बार स्मरण पत्र व मौखिक निर्देश के बावजूद इन विद्यालयों से अनुपस्थित विवरण नहीं भेजा गया. नतीजतन वेतन भुगतान की प्रक्रिया ठप हो गयी, जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा. =शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, कार्रवाई के संकेत इस पूरे प्रकरण ने न सिर्फ प्रशासनिक शिथिलता को उजागर किया है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. शिक्षक संगठनों का कहना है कि प्रधानाध्यापकों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है. जारी आदेश में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शंभू कुमार सिंह ने दो टूक कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई तय है. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग का यह रुख स्पष्ट संदेश देता है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी व आदेशों की अनदेखी पर सीधी कार्रवाई होगी. =इन विद्यालयों के एचएम से जवाब तलब राजकीय कन्या मध्य विद्यालय भभुआ 18 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिहारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौउआजोटी उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरा न्यू प्राथमिक विद्यालय बेतरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel