[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…

कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…

0
कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…
CBSE Board Computer Paper Analysis: प्रतीकात्मक तस्वीर

CBSE Board Computer Paper Analysis: कंप्यूटर सब्जेक्ट का पेपर आसान रहा. सभी सवाल NCERT और सिलेबस से पूछे गए थे. स्टूडेंट्स ने कहा कि IT का पेपर आसान था और समय के भीतर सॉल्व करने वाला था. विशेषज्ञों का कहना है कि पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था.

कैसा रहा कंप्यूटर का पेपर?

छात्रों के अनुसार, IT का क्वेश्चन बेसिक और बैलेंसड था. जिन छात्रों ने व्यवस्थित तैयारी की थी, वे सभी प्रश्न कॉन्फिडेंस के साथ बना सके. एआई प्रोजेक्ट साइकिल, डेटा हैंडलिंग और एआई एथिक्स जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछे गए.

MCQ के सवाल सीधे और स्पष्ट थे

विशेषज्ञों का कहना है कि एमसीक्यू (MCQ) सेक्शन सीधा और स्पष्ट था, जिसमें कॉन्सेप्ट की समझ पर जोर दिया गया. ये प्रश्न स्कोरिंग थे और भ्रमित करने वाले नहीं थे. 2 अंकों के प्रश्न सरल थे, जबकि 4 अंकों के प्रश्नों में समझ की जांच की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि जिन छात्रों ने सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास किया था, उनके लिए ये प्रश्न भी ज्यादा कठिन नहीं रहे होंगे. शिक्षकों ने प्रश्नपत्र को अच्छा बताया. समय सीमा भी ठीक था.

हालांकि कुछ छात्रों ने माना कि कुछ प्रश्न थोड़े भ्रमित करने वाले थे, खासकर सेक्शन A में कुछ विकल्प मिलते-जुलते होने के कारण. सेक्शन B में 2 और 4 अंकों के एनालिसिस प्रश्नों में दो सवाल ऐसे थे, जिन्हें समझने के लिए बेहतर व्याख्या की जरूरत थी. अधिकांश छात्रों को सेक्शन A, सेक्शन B की तुलना में आसान लगा, क्योंकि सेक्शन B में एनालिसिस बेस्ड सवाल अधिक थे.

एआई का पेपर भी मॉरडेट था

रांची स्थित गुरुनानक स्कूल के आर.बी सिंह (PGT शिक्षक) ने कहा कि जिन बच्चों ने CBSE Sample Paper के पैटर्न को समझ कर तैयारी की होगी उनके लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का पेपर आसान रहा होगा. ऐसे बच्चों ने तय समय में आंसर दिए होंगे. ओवरऑल मॉडरेट एंड बैलेंसड पेपर था.

यह भी पढ़ें- अब बोर्ड परीक्षा में भी ले जाना होगा पहचान पत्र, इस राज्य ने की पहल 

Previous article बीपीएससी शिक्षकों का वेतन अटका, छह प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस
Next article नुक्कड़ नाटक से बचत व बैंकिंग सेवाओं के प्रति किया जागरूक
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel