[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद शादी के सालगिरह कार्यक्रम में कट्टा के साथ डांस करते युवक का वीडियो वायरल, धराया

शादी के सालगिरह कार्यक्रम में कट्टा के साथ डांस करते युवक का वीडियो वायरल, धराया

0
शादी के सालगिरह कार्यक्रम में कट्टा के साथ डांस करते युवक का वीडियो वायरल, धराया
हथियार के साथ डांस करता युवक.

Jahanabad News : (आलोक कुमार की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव में देसी कट्टा के साथ डांस कर रहे एक युवक को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने युवक की निशानदेही पर वीडियो में दिखाई दे रहा देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टी प्रभात खबर नहीं करता है.

गिरफ्तार युवक की पहचान धनौती गांव निवासी शिवकुमार चौधरी के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

28 मई को कार्यकम में लहराया था कट्टा

घोसी एसडीपीओ-2 कृति कमल ने बताया कि 28 मई को देसी कट्टा के साथ एक युवक के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी सत्यता की जांच शुरू की और कानूनी कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान की.

पुलिस ने खंडहरनुमा स्थान से देसी कट्टा बरामद किया

जांच के दौरान पता चला कि धनौती गांव निवासी जगन चौधरी की पुत्री की शादी की सालगिरह के अवसर पर आयोजित जश्न कार्यक्रम में सुधीर कुमार देसी कट्टा लहराते हुए डांस कर रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक खंडहरनुमा स्थान से देसी कट्टा बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि अवैध हथियार के प्रदर्शन और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

ALSO READ: जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

Previous article अमेरिका पर बरसे गालिबफ, कहा- अधिकारों से समझौता नहीं, नाकाम होंगे US के मंसूबे
Next article वाहन में आग लगाने के मामले का एक गिरफ्तार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel