[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद जहानाबाद मे नहीं बढ़ी CNG की कीमत, दो पंपों पर गाड़ियों की लगी भारी भीड़

जहानाबाद मे नहीं बढ़ी CNG की कीमत, दो पंपों पर गाड़ियों की लगी भारी भीड़

0
जहानाबाद मे नहीं बढ़ी CNG की कीमत, दो पंपों पर गाड़ियों की लगी भारी भीड़
CNG के लिए लगी लोगों की कतार

Bihar News: (संजय अनुराग) देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब लोगों की नजर सीएनजी पर टिक गई है. सीएनजी के दाम बढ़ने की आशंका के बीच जहानाबाद शहर के दोनों सीएनजी रिफिलिंग सेंटरों पर रविवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी. पुरानी दर पर सीएनजी उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही वाहन मालिकों और ड्राइवरों में गैस भरवाने की होड़ मच गई.

सुबह से रिफिलिंग सेंटरों पर लगी लंबी लाइन

शहर के लोदीपुर समेत दोनों प्रमुख सीएनजी रिफिलिंग सेंटरों पर सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली. खासकर सीएनजी से चलने वाले ऑटो चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं. कई ड्राइवर सुबह से ही नंबर लगाकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. स्थिति ऐसी हो गई की कई लोगों को सीएनजी भरवाने के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा.

Untitled Design 68 3
जहानाबाद मे नहीं बढ़ी cng की कीमत, दो पंपों पर गाड़ियों की लगी भारी भीड़ 3

ऑटो चालकों में सबसे ज्यादा बेचैनी

जहानाबाद जिले में बड़ी संख्या में ऑटो सीएनजी से संचालित होते हैं. ऐसे में किराया और कमाई पर असर पड़ने की चिंता को लेकर ऑटो चालक सबसे अधिक परेशान दिखे. कई चालकों ने बताया कि यदि कीमत बढ़ी तो उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित होगी. इसी कारण सभी लोग पहले ही टैंक फुल कराने में जुटे हैं. हालांकि सीएनजी कारों की संख्या जिले में कम होने के कारण कार मालिकों की भीड़ कम नजर आई. कई कार मालिकों ने अपने ड्राइवरों को गैस भरवाने के लिए भेज दिया. जबकि कुछ लोग घंटों लाइन में लगने से बचते दिखाई दिए.

अभी तक पुरानी कीमत पर हो रही बिक्री

जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 से जहानाबाद में सीएनजी की कीमत 92.90 रुपये प्रति किलो थी. अब नई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 94.90 रुपये होने की संभावना है. लेकिन रविवार सुबह तक कंपनी की ओर से नया रेट लागू करने का संदेश नहीं पहुंचा था. जिसके कारण पुरानी कीमत पर ही सीएनजी की बिक्री जारी रही. यही वजह रही कि लोगों ने सस्ते रेट पर अधिक से अधिक गैस भराने की कोशिश की.

क्या बोले रिफिलिंग सेंटर प्रबंधक

महावीर सर्विस स्टेशन, लोदीपुर के प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के रेट सुबह 6 बजे स्वतः अपडेट हो जाते हैं, लेकिन सीएनजी का नया रेट कंपनी से मैसेज आने के बाद लागू किया जाता है. उन्होंने बताया कि अब तक कंपनी से नया रेट लागू करने का निर्देश नहीं मिला है, इसलिए पुरानी कीमत पर ही बिक्री की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में सीएनजी की पांच गाड़ियों का पूरा लोड बिक चुका है और अंतिम गाड़ी का स्टॉक भी लगभग खत्म होने की स्थिति में है. एक गाड़ी में करीब 500 से 600 किलो सीएनजी का लोड होता है.

Also Read:भीषण जाम से थमा सफर: महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का कहर, पैदल चलने को मजबूर हुए लोग

Previous article थरबिट्टा रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार, बदबू से यात्री परेशान
Next article अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel