[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार

अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार

0
अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट:

बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चांदन नदी घाट पर देर रात चलाये गये छापेमारी अभियान में पुलिस ने अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान में जुटी हुई है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा और एसडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर जिले में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में जयपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदन नदी के बराकोला घाट से अवैध तरीके से बालू लोड कर ट्रैक्टर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी अभियान शुरू किया.

पुलिस को देखकर भागे चालक और मजदूर

पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गये. हालांकि पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

इस कार्रवाई के बाद इलाके में बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन का खेल चल रहा था.

थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के चालक और मालिक की पहचान की जा रही है. मामले में जयपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल थे.

अवैध खनन पर सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए नियमित निगरानी की मांग की है ताकि नदी घाटों से हो रहे अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लग सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel