[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय! जदयू के मंत्री बोले-अब देरी करना ठीक नहीं होगा

नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय! जदयू के मंत्री बोले-अब देरी करना ठीक नहीं होगा

0
नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय! जदयू के मंत्री बोले-अब देरी करना ठीक नहीं होगा
निशांत कुमार को मिठाई खिलाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (File Photo)

Bihar CM Nitish Kumar Son Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में संभावित ज्वॉइनिंग को लेकर प्रदेश राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों का कहना है कि निशांत कुमार जल्द से जल्द जदयू की सदस्यता लें. 

श्रवण कुमार ने क्या कहा ? 

इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा “बिहार की जनता, राज्य के नौजवान और आने वाली पीढ़ियां चाहती हैं कि निशांत कुमार जदयू के जरिए राजनीति में प्रवेश करें. जब इतनी बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं, तो उन्हें जरूर आना चाहिए और पार्टी का नेतृत्व संभालना चाहिए. उनकी सोच अच्छी है, इसलिए कमान उन्हें ही देना चाहिए. लंबे समय से यह चर्चा चल रही है, ऐसे में अब देरी करना ठीक नहीं होगा.”

क्या श्रवण कुमार ने नीतीश या निशांत से बात की है ? 

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस विषय पर नीतीश कुमार या निशांत कुमार से बात की है, तो उन्होंने कहा, “जब जनता और नौजवानों का रुख साफ है, तो मुख्यमंत्री तक इसकी जानकारी पहुंच ही जाती होगी. हमारी तरफ से बस यही प्रस्ताव है कि जब जनता, कार्यकर्ता और नौजवान चाह रहे हैं, तो उन्हें आगे आना चाहिए.”

Also read: CM नीतीश के बेटे करेंगे राजनीति में एंट्री, संजय झा बोले- अब JDU संभालें निशांत 

आखिर निशांत का क्या है रुख ? 

निशांत कुमार ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनका केवल इतना कहना है कि मेरे पिताजी लगातार काम कर रहे हैं और बिहार की जनता उन पर पूरा भरोसा करती है. जनता ने ही उन्हें बार-बार पूर्ण बहुमत देकर सत्ता सौंपी है. 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel