[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई तेज रफ्तार ऑटो पलटने से महिला की मौत, दातुन बेचने जा रही थी जमुई

तेज रफ्तार ऑटो पलटने से महिला की मौत, दातुन बेचने जा रही थी जमुई

0
तेज रफ्तार ऑटो पलटने से महिला की मौत, दातुन बेचने जा रही थी जमुई

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाड़ो गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार ऑटो के पलट जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. मृतक महिला की पहचान अदवरिया गांव निवासी कुंदन मुर्मु की पत्नी चुरकी देवी (45) थी. बताया जाता है कि चुरकी देवी रोज की तरह दातुन बेचने के लिए जमुई आ रही थीं. इसी दौरान रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग सवार थे. हादसे में अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन चुरकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, लेकिन परिजन द्वारा पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है. उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं. अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel