[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई आवासीय विद्यालय की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, रेफर

आवासीय विद्यालय की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, रेफर

0
आवासीय विद्यालय की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, रेफर

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के अतिसुदूर ग्रामीण इलाका करहरा पंचायत के आस्ता गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत 11वीं की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. छात्रा को उल्टी, घबराहट एवं बेचैनी की शिकायत होने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया. रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब, डॉ. सादाब अहमद एवं डॉ. राजू रंजन ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा को अत्यधिक घबराहट एवं उल्टी की समस्या थी. हालांकि स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार छात्रा खतरे से बाहर है, लेकिन गहन जांच की आवश्यकता को देखते हुए रेफर किया गया है. चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवाब ने बताया कि बुधवार को भी विद्यालय में ही छात्रा की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद डॉ. नौशाद की टीम विद्यालय पहुंचकर जांच एवं उपचार किया था. सुधार नहीं होने के कारण गुरुवार को पुनः उसकी स्थिति बिगड़ गई. इधर विद्यालय के प्राचार्य कमल साहू ने बताया कि वे स्वयं छात्रा के साथ मौजूद हैं. छात्रा के माता-पिता अस्पताल पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि बच्ची की स्थिति अब स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel