[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पूर्व मंत्री ने मृत ट्रैक्टर चालक के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

पूर्व मंत्री ने मृत ट्रैक्टर चालक के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

0
पूर्व मंत्री ने मृत ट्रैक्टर चालक के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

जमुई. वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक की कथित पिटाई से हुई मौत मामले में गुरुवार को पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव चौडीहा गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. इस दौरान पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले में पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने को कहा. मृतक की पत्नी ने उन्हें बताया कि उसके पति परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य थे. वाहन जांच के दौरान उनके साथ मारपीट की गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने 20 लाख रुपये मुआवजा व एक सरकारी नौकरी की मांग रखी. पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी वैधानिक सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की. विदित हो कि बीते मंगलवार को वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक उदय यादव की कथित पिटाई के बाद मौत हो गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के सरकारी वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था. घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

ट्रैक्टर चालक की मौत मामले में जांच की मांग तेज

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नर्मदा-पीरा गांव में परिवहन विभाग की मोबाइल टीम की कथित पिटाई के बाद ट्रैक्टर चालक उदय यादव की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना को लेकर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के बाद लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस की ओर से जारी स्पष्टीकरण के बाद शहर के बुद्धिजीवी वर्ग एवं आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि चालक पहले से अस्वस्थ था तो वह ट्रैक्टर कैसे चला रहा था. कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है. घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच आवश्यक है. फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की दोपहर प्रवर्तन अवर निरीक्षक अपनी टीम के साथ वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान चौडीहा निवासी ट्रैक्टर चालक उदय यादव को पूछताछ के लिए रोका गया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान चालक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel