[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

0
शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव में रविवार रात पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान 43 पाउच देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराब तस्कर धनामा गांव निवासी रामबालक महतो है. थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि सूचना मिली कि धनामा गांव में एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर एसआइ ममता प्रसाद, एसआइ रितेश कुमार समेत पुलिस बल ने छापेमारी की. इसमें रामबालक महतो के घर से देसी शराब बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू है. शराब बेचने व पीने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है. इसे लेकर लगातार कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त: झाझा.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के खैरन गांव के समीप से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बालू के अवैध कारोबार की सूचना मिली. तभी पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया तो उन्होंने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel