[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई जिले में पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

जमुई जिले में पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

0
जमुई जिले में पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
घट्ना की जांच करती पुलिस

Jamui News: झाझा, जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट. जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत महापुर पंचायत के बुढनेर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी और इलाके में मातम का माहौल बन गया. मृतका की पहचान गांव निवासी पंकज यादव की 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में की गयी है.

घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के पहुंचने तक घर के अधिकांश लोग मौके से फरार बताये जा रहे हैं.

पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

स्थानीय लोगों के अनुसार रानी देवी ने पारिवारिक विवाद के बाद घर में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घर के अंदर महिला का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एलबी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मीनू शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन घर के लोग वहां मौजूद नहीं मिले. पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. लोगों का कहना है कि परिवार में क्या विवाद था, इसकी जानकारी धीरे-धीरे सामने आ सकती है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel