[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में लग्जरी कार से लाखों की विदेशी शराब बरामद, 30KM तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ी खेप

जमुई में लग्जरी कार से लाखों की विदेशी शराब बरामद, 30KM तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ी खेप

0
जमुई में लग्जरी कार से लाखों की विदेशी शराब बरामद, 30KM तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ी खेप
Jamui Liquor Smuggling Bust

Jamui Liquor Smuggling Bust: जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट — जमुई में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. उत्पाद पुलिस ने जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर गढ़वा कटौना के समीप एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. उत्पाद विभाग ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप जमुई लाई जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई और झाझा थाना क्षेत्र के बरगावा पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.

जांच के दौरान एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में वाहन लेकर भाग निकला. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार का पीछा शुरू कर दिया.

30 किलोमीटर तक चला हाईस्पीड पीछा

उत्पाद पुलिस और तस्कर के बीच करीब 30 किलोमीटर तक हाईस्पीड पीछा चलता रहा. पुलिस टीम लगातार कार का पीछा करती रही, लेकिन चालक तेजी से वाहन दौड़ाता रहा. आखिरकार गढ़वा कटौना के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

दुर्घटना के तुरंत बाद चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया.

कार से बरामद हुई लाखों की शराब

उत्पाद विभाग की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर छिपाकर रखी गई थी. उत्पाद अधीक्षक के अनुसार वाहन से कुल 468 बोतल विदेशी शराब और 24 पीस बीयर बरामद की गई है.

बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. विभाग ने कार को जब्त कर उत्पाद थाना लाया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

नए तरीकों से शराब पहुंचाने की कोशिश

उत्पाद विभाग का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि विभाग भी लगातार कार्रवाई कर तस्करों की कमर तोड़ने में जुटा है.

जब्त वाहन के आधार पर फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, 211 प्रखंडों में जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू करने का भी ऐलान

Previous article Gopalganj News: कटेया में तेज रफ्तार बाइक का कहर, युवक की मौत
Next article जनता की शिकायत सुनने खुद पहुंचे आयुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel