[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका जनता की शिकायत सुनने खुद पहुंचे आयुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

जनता की शिकायत सुनने खुद पहुंचे आयुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

0
जनता की शिकायत सुनने खुद पहुंचे आयुक्त, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

शंभुगंज ( बांका ) से ठाकुर विनोद सिंह की रिपोर्ट:

बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड में मंगलवार को प्रशासनिक हलचल उस समय तेज हो गयी, जब मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त सह भागलपुर प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त प्रेम सिंह मीणा अचानक सहयोग शिविर का निरीक्षण करने पहुंच गए. छतहार और बैदपुर पंचायत में आयोजित इस Special Public Grievance Camp में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे. शिविर में अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों ने बिजली, जमीन, राशन, स्वास्थ्य और प्रमाण पत्र से जुड़ी शिकायतों के आवेदन जमा किए.

छतहार पंचायत पहुंचने पर आयुक्त का स्वागत मुखिया अनिता मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने फूल माला देकर किया. इसके बाद आयुक्त ने सभी विभागों के काउंटर पर जाकर प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया और संबंधित कर्मियों से समाधान की स्थिति की जानकारी ली.

Power Connection की शिकायत पर अधिकारियों से पूछा जवाब

सहयोग शिविर में सबसे अधिक शिकायत बिजली कनेक्शन को लेकर सामने आयी. ग्रामीणों ने आयुक्त को बताया कि आवेदन देने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं मिला है. इस पर आयुक्त ने बिजली विभाग के कर्मियों से जवाब मांगा. विभागीय कर्मियों ने बताया कि अमरपुर आईटी कार्यालय से मामला पास नहीं होने के कारण प्रक्रिया लंबित है. इसके बाद आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जमीन विवाद और नामांतरण मामलों का मौके पर निपटारा

शिविर में राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की लंबी कतार देखने को मिली. परिमार्जन, नाम दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिए. प्रशासन की ओर से पूर्व से लंबित 11 मामलों में से 7 का मौके पर निष्पादन किया गया. वहीं अन्य विभागों के 46 लंबित मामलों में से 13 मामलों का समाधान किया गया. मंगलवार को शिविर में कुल 40 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 8 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इससे ग्रामीणों में संतोष का माहौल दिखा.

Health Camp में भी पहुंचे आयुक्त, लाभुकों को बांटे प्रमाण पत्र

आयुक्त ने स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया और दवा वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों की संख्या और सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा. इस दौरान कुछ लाभुकों के बीच जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. कार्यक्रम में बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel