[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बियर केन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

बियर केन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

0
बियर केन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक के पास शुक्रवार की रात एक कार से 17 बियर केन के साथ पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मलयपुर बस्ती के राजीव कुमार उर्फ राजू, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार,रिशु कुमार तथा रुपेश कुमार पाण्डेय के रूप में की गयी है. इसके साथ ही दो नाबालिग को भी विधि निरुद्ध करने की भी सूचना है. कार समेत सभी आरोपित को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना थी कि स्काॅर्पियो संख्या एचपी 62/2297 से कुछ लोग शराब लेकर मलयपुर की ओर आ रहे हैं. जानकारी पाकर मलयपुर थानाध्यक्ष ने एसआइ पंकज कुमार, एएसआइ सुनील कुमार व दल बल के साथ पतौना चौक पर सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान झाझा की ओर से उक्त कार को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने की फिराक में दिखा. पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया तथा कार की तलाशी ली तो उससे 17 बोतल बियर केन की बरामदगी हुई. इसके बाद पुलिस ने कार में सवार सभी आरोपितों को अपने कब्जे में ले लिया. इसमें मुख्य आरोपित राजीव कुमार पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में संलिप्त बताया गया है. मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने कहा कि सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel