[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिकंदरा. सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर पिरहिंडा गांव के समीप बीते मंगलवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं बिजली विभाग के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदरा पुरानी चौक निवासी महेश महतो व उनका पुत्र मिथुन कुमार सिकंदरा विद्युत विभाग में बिजली मिस्त्री के पद पर कार्यरत थे. मंगलवार की रात पिरहिंडा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप ट्रांसफाॅर्मर में आयी खराबी को ठीक करने के लिए पिता-पुत्र महेश महतो व मिथुन कुमार गये थे. फॉल्ट ठीक करने के बाद सड़क पार करने के दौरान मिथुन कुमार एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि 30 वर्षीय मिथुन कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया. मौके पर मौजूद मृतक के पिता महेश महतो द्वारा घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरा पहुंचाया. बुधवार सुबह आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं. मृतक के असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel