[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment 78 की उम्र में भी दमदार रोल चाहती हैं Moushumi Chatterjee, बोलीं- फालतू मां वाले किरदार नहीं करूंगी

78 की उम्र में भी दमदार रोल चाहती हैं Moushumi Chatterjee, बोलीं- फालतू मां वाले किरदार नहीं करूंगी

0
78 की उम्र में भी दमदार रोल चाहती हैं Moushumi Chatterjee, बोलीं- फालतू मां वाले किरदार नहीं करूंगी
मौसमी चटर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

Moushumi Chatterjee on Retirement Rumors: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक अफवाह उड़ रही थी कि पुरानी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी अब बहुत बूढ़ी या बीमार हो गई हैं, इसलिए उन्होंने फिल्मों में काम करना हमेशा के लिए बंद कर दिया है. अब मौसमी चटर्जी ने खुद सामने आकर इन सभी खबरों को बिल्कुल झूठ बताया है. उन्होंने गुस्से में पूछा, “किसने कहा कि मैं काम छोड़ रही हूं? मैं बिल्कुल ठीक हूं और फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं.”

मौसमी चटर्जी: “फालतू रोल नहीं करूंगी”

78 साल की मौसमी चटर्जी ने बताया कि वह फिल्मों से दूर जरूर थीं, लेकिन उन्होंने काम छोड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि अब उनकी बेटी मेघा उनका सारा काम देखती है. मौसमी जी ने कहा, “अगर मुझे कोई ऐसा रोल मिलेगा जो मेरी उम्र के हिसाब से अच्छा हो और मुझे अच्छी फीस मिलेगी, तो मैं जरूर काम करूंगी. लेकिन मैं अब ऐसा फालतू रोल नहीं करूंगी जिसमें मां सिर्फ यह बोले कि ‘बेटा आ जाओ, खाना खा लो’. मुझे कुछ मजेदार और दमदार रोल करने हैं.”

फिल्मों से दूर रहने की असली वजह

मौसमी जी ने एक बहुत ही इमोशनल बात शेयर की कि वह पिछले कुछ सालों से फिल्मों में क्यों नहीं दिख रही थीं. उन्होंने बताया कि साल 2019 में उनकी बड़ी बेटी पायल की मौत हो गई थी. बेटी के जाने के दुख से उबरने में उन्हें 3 से 4 साल का लंबा समय लगा. वह अपनी बेटी को खोने के गम में डूबी थीं और खुद को संभाल रही थीं. इसी वजह से उन्होंने शूटिंग से दूरी बना ली थी, जिसे लोगों ने समझ लिया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है.

भगवान ने हमेशा साथ दिया

मौसमी चटर्जी ने बहुत ही गर्व से कहा, “मैंने अपने पूरे जीवन में कभी किसी के ऑफिस जाकर काम नहीं मांगा है. भगवान मुझ पर हमेशा बहुत दयालु रहे हैं.”

बता दें कि मौसमी ने हिंदी और बंगाली की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की मशहूर फिल्म ‘पीकू’ में देखा गया था. वह आज भी टीवी के बड़े शो में गेस्ट बनकर आती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: Friday Theatre Releases: इस शुक्रवार थिएटर में सजेगा फिल्मों का मेला, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘हॉन्टेड 3D’ तक 10 बड़ी मूवीज होंगी रिलीज

Previous article बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next article शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel