[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई ‘नशा मुक्त हो देश हमारा’ का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प

‘नशा मुक्त हो देश हमारा’ का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प

0
‘नशा मुक्त हो देश हमारा’ का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प

जमुई .

बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत जिले में जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिला भर में प्रभात फेरी निकाली गयी. जिला मुख्यालय में प्रभात फेरी का नेतृत्व सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने किया. प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में नशा मुक्त हो देश हमारा का संकल्प लिया और आमजनों को नशा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में साइबर डीएसपी राजन कुमार, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ कुमार, महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी, यातायात थानाध्यक्ष राजनाथ अकेला सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे. प्रभात फेरी के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर नशा उन्मूलन, साइबर अपराध से बचाव तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया. सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाये रखना नहीं, बल्कि समाज के साथ मिलकर सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण तैयार करना भी है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. स्टेडियम परिसर में राष्ट्रगान एवं सामूहिक शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान आगे भी जागरूकता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिता और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास और मजबूत हो सके

.

झाझा प्रतिनिधि के अनुसार

. बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर सोमवार को एसडीपीओ राजेश कुमार की अगुवाई में स्कूली बच्चों के बीच प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल थे .प्रभात फेरी थाना परिसर से निकलकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः थाना पहुंचा. प्रभात फेरी को लेकर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बीते22 फरवरी से आगामी 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस कारण भिन्न-भिन्न तिथियों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. जिसमें प्रभात फेरी भी शामिल है. उन्होंने बताया कि आगामी 26 फरवरी को अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है.परीक्षा केंद्र झाझा पब्लिक स्कूल बनाया गया है. इस प्रतियोगिता में झाझा अनुमंडल अंतर्गत सभी सरकारी व निजी विद्यालय के बच्चे भाग ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि निबंध लेख प्रतियोगिता महिला उत्पीड़न पर जागरूकता विषय पर है. जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता विषय नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता व यातायात जागरूकता विषय पर है. उन्होंने बताया कि सफल प्रतिभागियों के बीच अनुमंडल पुलिस द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेगी.थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सप्ताह को लेकर प्रत्येक जगह पर पुलिस सजग है और कार्य कर रही है. इस दौरान पूरे क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. जिसमें आमलोगों की सहभागिता जरूरी है. प्रभात फेरी में झाझा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ सुरेंद्र कुमार निराला,उनके विद्यालय के बच्चे के अलावे कई लोग मौजूद थे.

सोशल मीडिया पर अपना फोटो वीडियो व डिटेल शेयर नहीं करने का आह्वान

चकाई

. बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को चकाई पुलिस द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गय. प्रभात फेरी चकाई थाना परिसर से थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में निकाली गई जो चकाई सब्जी मंडी, जयप्रकाश चौक, मुख्य चौक, प्रखंड कार्यालय, पंचमुखी चौक और सहना कालोनी होकर वापस थाने पहुंची. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा माइकिंग के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा,नशा मुक्ति सहित कई सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया. इसके साथ ही लोगों को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी लोगों को जागरूक किया गया. प्रभात फेरी के दौरान पुलिस पदाधिकारी ने लोगों से बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का उपयोग करने,आवश्यक कागजात लेकर चलने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशा से दूर रहने, सोशल मीडिया पर अपना फोटो वीडियो और डिटेल शेयर नहीं करने, छेड़छाड़ या अन्य मामले की सूचना स्वजनों और पुलिस को देने, सोशल मीडिया पर अपने करीबियों को ही दोस्त बनाने,अनजान फोन कॉल को नहीं उठाने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर सूचना देने को लेकर जागरूक किया. थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अवसर पर आगामी 27 फरवरी तक विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 24 फरवरी को महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता अभियान, 25 फरवरी को शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित, 26 फरवरी को नशा मुक्ति साइबर जागरूकता और सड़क सुरक्षा पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता तथा 27 फरवरी को रक्तदान शिविर के साथ इस समारोह का समापन होगा.प्रभात फेरी में अवर निरीक्षक बृज लाल प्रसाद, प्रभात राय, आलो रानी, मंटू कुमार, नेहा कुमारी, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel