[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

0
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के पंजवारा छोटी हरिजन टोला में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान पंजवारा छोटी हरिजन टोला निवासी मुंशी दास की 22 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रूबी देवी अपने घर में मृत पायी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा पुलिस मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गयी. घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए. वहीं बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया जाता है कि मृतका का मायका झारखंड के गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मकुड़ी गांव में है. उसकी शादी पंजवारा के रतन दास के पुत्र मुंशी दास के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी. दंपती के एक पुत्री और एक- एक माह का पुत्र है. परिजनों के अनुसार रविवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पति पक्ष का कहना है कि रूबी देवी ने आत्महत्या की है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पति अक्सर रूबी के साथ मारपीट करता था और उसी ने उसकी हत्या की है. घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच एफएसएल टीम से करायी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel