[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार होली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने दी बड़ी सौगात, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें

होली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने दी बड़ी सौगात, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें

0
होली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने दी बड़ी सौगात, दिल्ली और कोलकाता से चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें
सांकेतिक तस्वीर- Holi Special Trains

Holi Special Trains: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए बड़ा फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेलवे ने कोलकाता और दिल्ली रूट से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 13 जोड़ी यानी कुल 26 होली स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी की है.

इससे बिहार जाने वाले लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है और त्योहार पर यात्रा पहले से अधिक आसान हो सकेगी.

नई दिल्ली से होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने आनंद विहार और नई दिल्ली से शेखपुरा, बरौनी, सुपौल और सीतामढ़ी जैसे रूटों पर विशेष गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें 20 फरवरी से मार्च के पहले सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों में चलेंगी. वापसी सेवाएं भी निर्धारित तारीखों पर उपलब्ध रहेंगी. रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यात्रियों की मांग बढ़ने पर और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की जा सकती है.

04070 आनंद विहार-शेखपुरा 20, 24, 27 फरवरी और 03 व 06 मार्च को आनंद विहार से वापसी में 04069 शेखपुरा – आनंद विहार 20, 24, 27 फरवरी और 03 तथा 06 मार्च को शेखपुरा से चलेगी.

04054 नई दिल्ली – बरौनी 20 फरवरी से 06 मार्च तक नई दिल्ली से वापसी में 04053 बरौनी- नई दिल्ली 22 फरवरी से 08 मार्च के बीच चलेगी.

04060 नई दिल्ली – सुपौल 20 फरवरी से 06 मार्च तक नई दिल्ली से और वापसी में 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 08 मार्च तक.

सुपौल से 04010 दिल्ली – सीतामढ़ी स्पेशल 26 फरवरी और 05 मार्च को दिल्ली से और वापसी में 04009 सीतामढ़ी- दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को सीतामढ़ी से.

04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को आनंद बिहार से व वापसी में 04013 लोकहा बाजार- आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी एवं 7 मार्च को लौकहा बाजार से.

04066 आनंद विहार- खोरधा रोड जं, स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक आनंद विहार से और वापसी 04065 खोरधा रोड जं. -आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च तक प्रतिदिन खोरधा रोध जं. से खुलेगी.

कोलकाता और हावड़ा से होली स्पेशल ट्रेन

पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहारियों के लिए भी रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. हावड़ा, सियालदह और कोलकाता स्टेशनों से रक्सौल और मधुबनी के लिए कई ट्रिप लगाए जाएंगे. हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से अपनी सेवाएं शुरू करेगी.

03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी 07 एवं 14 मार्च को हावड़ा से और 03044 रक्सौल-हावड़ा 01, 08 एवं 15 मार्च रविवार को रक्सौल के बीच चलेगी.

03045 हावड़ा- रक्सौल 01 और 02 मार्च को हावड़ा से वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा 02 एवं 03 मार्च को रक्सौल से चलेगी.

03183 सियालदह- मधुबनी 28 फरवरी एवं 07 मार्च को सियालदह से, वापसी में 03184 मधुबनी – सियालदह 01 एवं 08 मार्च को मधुबनी से खुलेगी.

03185 कोलकाता – मधुबनी 27 फरवरी को कोलकाता से और 03186 मधुबनी – विहार – लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को.

04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 27 फरवरी और 06 मार्च को आनंद विहार से वापसी में 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक.

04066 आनंद विहार-खोरधा रोड जं. स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक आनंद विहार से और वापसी में 04065 खोरधा रोड जं.- आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च तक प्रतिदिन से खोरधा रोड जं. से खुलेगी.
इसके साथ कोलकाता स्पेशल 28 फरवरी को मधुबनी से 03187 कोलकाता – मधुबनी 03 मार्च को कोलकाता से और 03188 मधुबनी – कोलकाता 04 मार्च को मधुबनी से.

08753 दुर्ग- मधुबनी 01 मार्च को दुर्ग से और 08754 मधुबनी – दुर्ग 02 मार्च को मधुबनी के बीच चलेगी.
03007 हावड़ा- खातीपुरा (जयपुर) 25 फरवरी एवं 11 मार्च को बिहार के रास्ते हावड़ा से और 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी एवं 13 मार्च को खातीपुरा (जयपुर) से खुलेगी.

क्लोन एक्सप्रेस के फेरों में विस्तार और अन्य सुविधाएं

ट्रेनों की कमी न हो, इसके लिए रेलवे ने जयनगर और अमृतसर के बीच चलने वाली बेहद लोकप्रिय हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651/04652) के परिचालन अवधि को भी बढ़ा दिया है. अब यह ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च तक पटरी पर दौड़ेगी. इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और भीड़ का दबाव कम होगा.

इन स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर के साथ-साथ एसी कोचों की भी व्यवस्था की गई है ताकि यात्री अपनी सुविधा अनुसार टिकट बुक कर सकें. यात्री अपनी सीटों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत कर सकते हैं.

रेलवे के इस फैसले से होली के दौरान टिकट की मारामारी कम होने की उम्मीद है. खासकर प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग जो त्योहार पर घर लौटते हैं, उन्हें इस बार राहत मिल सकती है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Also Read: बिहार के यात्रियों को होली गिफ्ट, गया और नवादा होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel