[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष के लोग फरार

वैशाली में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष के लोग फरार

0
वैशाली में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष के लोग फरार
मृतक की फाइल फोटो

Vaishali Woman Death Case : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया है.

Hajipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

मृतका की पहचान महेश पासवान की पुत्रवधू एवं अनिल पासवान की 19 वर्षीय पत्नी सिया सुंदरी देवी के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के माध्यम से घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

Vaishali News: एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर सदर-2 के एसडीपीओ गोपाल मंडल और करताहा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच की. अधिकारियों के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले. इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए.

स्थानीय लोगों ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका

घटनास्थल पर मौजूद कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि विवाहिता को जहर देकर मार दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

ससुराल पक्ष के लोग फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत नाबालिग बरामद

Previous article बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल, चार की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
Next article नालंदा सदर अस्पताल में गोली लगे मरीज को बिना इलाज किया रेफर, 48 में से 21 डॉक्टर मिले गायब
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel