[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

हाजीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

0
हाजीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा
सांकेतिक तस्वीर

Vaishali Woman Death After Delivery : वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में सदर अस्पताल के दक्षिणी गेट के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को नर्सिंग होम के सामने रखकर जमकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. घटना के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है.

सदर अस्पताल से निजी नर्सिंग होम ले गई आशा कार्यकर्ता

मृतका की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव निवासी नरेश पासवान की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के भाई सुमन कुमार ने बताया कि 27 जून को प्रसव पीड़ा होने पर ज्योति कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोप है कि वहां मौजूद एक आशा कार्यकर्ता ने सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं होने और महिला के शरीर में पानी की कमी होने की बात कहकर परिजनों को डरा दिया. इसके बाद उसने महिला को अस्पताल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया.

प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, पटना ले जाते समय मौत

परिजनों के अनुसार, उसी दिन शाम करीब छह बजे महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया. प्रसव के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. नर्सिंग होम के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पटना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर पटना जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव लेकर वापस नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया.

इलाज में लापरवाही और 80 हजार रुपये लेने का आरोप

आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि इलाज के नाम पर विभिन्न किस्तों में करीब 80 हजार रुपये वसूले गए, लेकिन समय पर समुचित उपचार नहीं दिया गया. हंगामे की सूचना मिलते ही नर्सिंग होम का डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, कार्रवाई का दिया आश्वासन

घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. बाद में सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए.

बिना लाइसेंस चल रहे सैकड़ों निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

घटना के बाद शहर में संचालित निजी नर्सिंग होमों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सदर अस्पताल के आसपास अस्पताल रोड, जौहरी बाजार, एसडीओ रोड, सुभाष चौक, पोखरा मोहल्ला सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों का पालन किए सैकड़ों निजी नर्सिंग होम, एक्स-रे सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घर संचालित हो रहे हैं. आरोप है कि इन संस्थानों में कई जगह न तो नियमित डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और न ही पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं.

लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिचौलियों के माध्यम से निजी अस्पतालों में भेजा जाता है, जहां बेहतर इलाज के नाम पर उनसे भारी रकम वसूली जाती है. ऐसे मामलों में मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच अक्सर औपचारिकता बनकर रह जाती है.

Hajipur News : सिविल सर्जन ने गठित की जांच टीम

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार रौशन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है. टीम ने नर्सिंग होम पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली है और संस्थान की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगी RT-PCR से टीबी जांच, बिहार में IGIMS पटना के बाद दूसरा केंद्र

Previous article राष्ट्रीय आम समागम में अरवल के पांच प्रगतिशील किसान सम्मानित, उत्कृष्ट आम उत्पादन का मिला पुरस्कार
Next article अरुणाचल में बाढ़ का कहर: 4 की मौत, 90 हजार आबादी प्रभावित; CM और केंद्रीय मंत्रियों ने किया हवाई सर्वेक्षण
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel