[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अरुणाचल में बाढ़ का कहर: 4 की मौत, 90 हजार आबादी प्रभावित; CM और केंद्रीय मंत्रियों ने किया हवाई सर्वेक्षण

अरुणाचल में बाढ़ का कहर: 4 की मौत, 90 हजार आबादी प्रभावित; CM और केंद्रीय मंत्रियों ने किया हवाई सर्वेक्षण

0
अरुणाचल में बाढ़ का कहर: 4 की मौत, 90 हजार आबादी प्रभावित; CM और केंद्रीय मंत्रियों ने किया हवाई सर्वेक्षण
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की भयावह स्थिति, फोटो पीटीआई

Arunachal Pradesh Floods: अरुणाचल प्रदेश के सभी 28 जिलों में कुल 90,499 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 7 दिनों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ. जिससे घर, सड़कें, पुल और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और दो लोग लापता भी हैं.

मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री शिवराज- रीजीजू ने किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं किरेन रीजीजू ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित केयी पन्योर जिले का दिन में हवाई और जमीनी सर्वेक्षण किया. इन नेताओं का अरुणाचल प्रदेश का दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीएम खांडू से फोन पर बात करने के एक दिन बाद हुआ.

अपर सियांग जिले में सबसे ज्यादा 47,357 लोग प्रभावित

अपर सियांग जिले में सबसे ज्यादा 47,357 लोग प्रभावित पाए गए, जबकि सियांग में 23,715, क्रा दादी में 8,171 और ईस्ट कामेंग में 5,895 लोग प्रभावित हैं. 28 जून को अंजॉ जिले के सारती गांव में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई. तीन अन्य मौतें 24 जून को केयी पन्योर जिले के पोसा में अचानक आई बाढ़ के कारण हुईं. केयी पन्योर आपदा में 21 लोग घायल हुए, जबकि दो महिलाएं अभी भी लापता हैं.

राहत और बचाव कार्य में जुड़ी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस, भारतीय वायु सेना, नागरिक उड्डयन के हेलीकॉप्टर और स्थानीय स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ बचाव और राहत कार्य जारी हैं. केयी पन्योर और निचली दिबांग घाटी से फंसे हुए लोगों को बचाया गया है, जबकि सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में राहत शिविर खोले गए हैं. प्रभावित परिवारों को अनाज, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीज़ें जैसी राहत सामग्री बांटी जा रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुदरत का ‘रौद्र रूप’: उफान पर अलकनंदा, भारी बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर

Previous article हाजीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा
Next article मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव: फल खरीदकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छीना
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel