[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर ट्रक ने सड़क किनारे बैठे अधेड़ को टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर पलटा, जान भी गयी

ट्रक ने सड़क किनारे बैठे अधेड़ को टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर पलटा, जान भी गयी

0
ट्रक ने सड़क किनारे बैठे अधेड़ को टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर पलटा, जान भी गयी
हादसे के बाद पलटा ट्रक.

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Vaishali Road Accident : सड़क किनारे खाट पर बैठे एक अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में घायल की इलाज के दौरान जान भी चली गयी. वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर की है. मरने वाले मजूदर की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर डुमरिया निवासी घमंडी सहनी के 56 वर्षीय पुत्र नथुनी सहनी के रूप में हुई है.

Image 1618
अनियं9ित होकर पलटा ट्रक.

रेलवे ट्रैक का पिलर लेकर जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि 11 बजे के करीब महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक पेट्रोल पंप के समीप रेलवे ट्रैक का पिलर लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाट पर बैठे एक मजदूर को कुचलते हुए पलट गया. इस घटना में घायल मजदूर को आनन फानन में इलाज के लिय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

बेल्डिंग का दुकान चलाता था मृतक

मृतक मंगरू चौक के समीप बेल्डिंग का दुकान चलाकर घर परिवार चलाता था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. उधर सूचना पर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया.

चालक को गिरफ्तार कर जांच की जा रही

थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत नाबालिग बरामद

Previous article “दो बूंद जिंदगी की” अभियान का आगाज़, जिले के 4.93 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Next article मीलों का सफर होगा आसान, आराम और दमदार परफॉर्मेंस के लिए चुनें ये 5 Cruiser Bikes
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel