[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर मुहर्रम को लेकर वैशाली पुलिस अलर्ट, एसपी ने रातभर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मुहर्रम को लेकर वैशाली पुलिस अलर्ट, एसपी ने रातभर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

0
मुहर्रम को लेकर वैशाली पुलिस अलर्ट, एसपी ने रातभर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी और अन्य.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur Muharram News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए वैशाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक जिलेभर में ताजिया जुलूस, अखाड़ों के पहलाम और कर्बला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई.

एसपी शुभांक मिश्रा स्वयं रातभर विभिन्न थाना क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. नगर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कर्बला मैदान में उन्होंने ताजिया जुलूसों के मार्ग, संवेदनशील स्थानों और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया. वहीं बिदुपुर थाना क्षेत्र में जुलूस स्थलों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिए

इसके अलावा देर रात राजापाकर थाना क्षेत्र के कर्बला स्थल पहुंचकर एसपी ने जुलूस के समापन स्थलों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मुहर्रम के दौरान पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया.

Image 1537
जुलूस में लगी लोगों की भीड़.

दर्जन ग्रामीण अखाड़ों का पहलाम संपन्न

इधर, शुक्रवार की रात हाजीपुर के ग्रामीण इलाकों से अखाड़ों के पहलाम का सिलसिला लगातार जारी रहा. रातभर करीब दो दर्जन ग्रामीण अखाड़ों का पहलाम संपन्न हुआ. शनिवार को शहर के लगभग दो दर्जन अखाड़ों का भी पहलाम होना है, जिसे लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

रातभर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

एसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार रातभर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे. दोनों अधिकारियों ने कर्बला मैदान सहित प्रमुख जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें. हाजीपुर में मुहर्रम पर दोपहर 2 बजे से ताजिया पहलाम तक बिजली रहेगी बंद, 10 अखाड़ों को मिला लाइसेंस

Previous article सीतामढ़ी में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
Next article खान सर की गिरफ्तारी पर अब 30 जून तक लगी रहेगी रोक, केस डायरी पढ़ने के लिए मिला 3 दिनों का समय
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel