[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर: नाला निर्माण नहीं होने से सड़क पर बह रहा घरों का पानी, जून में भी हालात जस के तस

हाजीपुर: नाला निर्माण नहीं होने से सड़क पर बह रहा घरों का पानी, जून में भी हालात जस के तस

0
हाजीपुर: नाला निर्माण नहीं होने से सड़क पर बह रहा घरों का पानी, जून में भी हालात जस के तस
सड़क पर जमा घरों का पानी.

हाजीपुर से गोपाल कुमार राय की रिपोर्ट
Hajipur News : नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता के कारण कौनहारा से रामचौरा मंदिर जाने वाली बाइपास सड़क पर जून महीने में भी जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बरसात के दिनों में चलने लायक भी नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण घरों के नाली का पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है. इससे कई स्थानों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है. यह समस्या खासकर बरसात के मौसम में और अधिक गंभीर हो जाती है.

जलजमाव के कारण कई स्थानों पर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा के पलटने और बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं.

ग्रामीणों ने नाला निर्माण कराने की मांग

स्थानीय निवासियों रत्नेश सिंह, विनय राय और महेश्वर चौधरी ने बताया कि कई बार नगर परिषद प्रशासन से सड़क किनारे नाला निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. लोगों ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

गंदगी और दुर्गंध से जीना मुहाल

नाला नहीं होने के कारण लोगों को घरों का पानी बाहर निकालने में भी कठिनाई होती है, जिससे मजबूरी में सड़क पर पानी बहाना पड़ता है. इससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या और बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क किनारे नाला निर्माण कराने की मांग की है, ताकि जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके.

हाजीपुर: देसरी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स में बनेगा कृषि नवाचार एवं प्रशिक्षण मॉडल केंद्र

Previous article दिल्ली साकेत कोर्ट से फरार अभियुक्त भागलपुर में गिरफ्तार, ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज पहुंचते ही जीआरपी ने पकड़ा
Next article मंत्री चमरा लिंडा ने गुमला और घाघरा के विकास कार्यों के लिए डीसी को लिखा पत्र
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel