[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर दिल्ली साकेत कोर्ट से फरार अभियुक्त भागलपुर में गिरफ्तार, ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज पहुंचते ही जीआरपी ने पकड़ा

दिल्ली साकेत कोर्ट से फरार अभियुक्त भागलपुर में गिरफ्तार, ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज पहुंचते ही जीआरपी ने पकड़ा

0
दिल्ली साकेत कोर्ट से फरार अभियुक्त भागलपुर में गिरफ्तार, ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज पहुंचते ही जीआरपी ने पकड़ा

भागलपुर. दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के बाहर से पुलिस हिरासत से फरार हुए अभियुक्त उदय मंडल को भागलपुर जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली से आ रही ब्रह्मपुत्र मेल से सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी के जवान ज्योतिष यादव एवं उपेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को जीआरपी थाना भागलपुर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई.

सुल्तानगंज स्टेशन पर हुई गिरफ्तारी

जीआरपी जवानों ने संदिग्ध युवक को ब्रह्मपुत्र मेल से उतरते देखा और पहचान होने पर उसे हिरासत में ले लिया. इसकी सूचना तत्काल जीआरपी थाना प्रभारी नसीम अहमद को दी गई. उनके निर्देश पर अभियुक्त को भागलपुर लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

दिल्ली पुलिस को दी गई सूचना

जीआरपी थाना प्रभारी नसीम अहमद ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के बाद दिल्ली के संबंधित थाने से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की गई. दिल्ली पुलिस ने अभियुक्त से संबंधित प्राथमिकी और अन्य दस्तावेज भी भेज दिए हैं. अभियुक्त को अपने कब्जे में लेने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम भागलपुर पहुंच रही है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार लाजपत नगर थाना में दर्ज एक मामले में अभियुक्त उदय मंडल (25) और मोनू (34) को गिरफ्तार किया गया था. दोनों को 18 जून 2026 को पुलिस कस्टडी रिमांड समाप्त होने के बाद दक्षिण दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने दोनों अभियुक्तों को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था.

कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस को दिया धक्का

अदालत के आदेश के बाद हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल विवेक वर्मा और जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अंकुर दोनों अभियुक्तों को तिहाड़ जेल ले जाने के लिए कोर्ट परिसर से बाहर निकले. शाम करीब 6:30 बजे गेट नंबर-3 के बाहर एक निजी वाहन में अभियुक्तों को बैठाया जा रहा था.

इसी दौरान पुलिसकर्मियों को पता चला कि कस्टडी वारंट पर कोर्ट की मोहर लगनी बाकी है. इसके लिए जांच अधिकारी वापस कोर्ट परिसर के अंदर चले गए, जबकि दोनों अभियुक्तों को हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और विवेक वर्मा की निगरानी में छोड़ा गया.

मौका मिलते ही फरार हो गया अभियुक्त

इसी बीच उदय मंडल ने अचानक वाहन का दरवाजा खोला और भागने का प्रयास किया. शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार के अनुसार, रोकने की कोशिश करने पर अभियुक्त ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद वह साकेत कोर्ट की मुख्य सड़क की ओर तेजी से भाग निकला और फरार हो गया.

घटना के बाद साकेत थाना में अभियुक्त के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हिरासत से फरार होने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

दिल्ली पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई

भागलपुर जीआरपी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel