[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का नामजद आरोपी राहुल सहनी गिरफ्तार, बेलसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वैशाली में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का नामजद आरोपी राहुल सहनी गिरफ्तार, बेलसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
वैशाली में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का नामजद आरोपी राहुल सहनी गिरफ्तार, बेलसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कटारु चकगुलामुद्दीन गांव निवासी राहुल सहनी के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध बेलसर थाना कांड संख्या 307/26 दर्ज है.

30 अप्रैल को मिनी शराब फैक्ट्री का हुआ था भंडाफोड़

गौरतलब है कि बीते 30 अप्रैल को बेलसर पुलिस ने चकगुलामुद्दीन गांव में संचालित नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 57 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब, स्प्रिट से भरा नल लगा नीला ड्रम, करीब 100 खाली कांच की बोतलें तथा हजारों की संख्या में विभिन्न नामी कंपनियों के नकली ढक्कन, रैपर, स्टिकर और बारकोड बरामद किए थे.

पूछताछ के बाद सामने आए थे अन्य आरोपियों के नाम

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अभिनंदन कुमार को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया था. इसके बाद से पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

Image 619
वैशाली में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का नामजद आरोपी राहुल सहनी गिरफ्तार, बेलसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3

बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ा राहुल सहनी

इसी अभियान के तहत बुधवार रात नामजद आरोपी राहुल सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा सके.

थानाध्यक्ष ने कही यह बात

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

Previous article ममता बनर्जी के घर से वापस बुलाये गये सभी सुरक्षा गार्ड, पुलिस चौकी पूरी तरह खाली
Next article बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए 21 जून तक राज्य में मौसम का हाल
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel