[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए 21 जून तक राज्य में मौसम का हाल

बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए 21 जून तक राज्य में मौसम का हाल

0
बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए 21 जून तक राज्य में मौसम का हाल
बिहार में बारिश की चेतावनी (AI फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून आ चुका है. इसके बावजूद कई जिलों में लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं. लेकिन कई जिलों में झमाझाम बारिश का दौर भी देखा जा रहा है. इस तरह से दो तरह का मौसम बिहार में बना हुआ है. आज मौसम विभाग की ओर से 19 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

आईएमडी के मुताबिक, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

Image 618

इस जिले के पास ठहरा मॉनसून

बिहार में 10 जून की देर रात किशनगंज-अररिया के रास्ते मॉनसून प्रवेश कर गया, जिसका फैलाव 11 जून को सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा जिलों तक हुआ और 12 जून से मुजफ्फरपुर के पास आकर ठहर गया. इसके बाद से 17 जून की देर रात तक मॉनसून यहीं पर रुका हुआ है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक, अगर मॉनसून की रफ्तार नहीं बढ़ी, तो 21 जून तक मुजफ्फरपुर से लेकर हाजीपुर के बीच में ही रहने की संभावना है. ऐसे में पटना सहित पूरे दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है. तेज धूप के साथ लोगों को दिन और रात दोनों समय में गर्मी महसूस होगी.

बिहार में अगले कुछ दिनों तक तापमान

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में अगले तीन से चार दिनों के दौरान कई जगहों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पटना सहित अधिकांश जिलों में गर्मी रही. सबसे अधिक अधिकतम तापमान भभुआ में 42.1 डिग्री रहा.

पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो, मॉनसून की रफ्तार सही रही, तो पटना से 20 जून के बाद बढ़ेगी, लेकिन 20 और 21 जून को बढ़ती गर्मी के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना है. लेकिन इससे पटना के लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी. ऐसे में इस पूर्वानुमान से पहले मॉनसून पटना तक मजबूती से पहुंच जाता है तो मध्यम या तेज गति की बारिश हो सकती हैं. जिसकी संभावना वर्तमान के पूर्वानुमान के अनुसार बेहद कम है.

बिहार के अलग-अलग जिलों में तापमान क्या रहा?

आईएमडी के मुताबिक, औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, शेखपुरा का 40.6 डिग्री, बक्सर का 41.5 डिग्री, डेहरी का 41 डिग्री, छपरा का 40.3 डिग्री, पटना का 40.4 डिग्री, गयाजी का 40.7 डिग्री, वाल्मीकिनगर का 39 डिग्री, विक्रमगंज का 39.3 डिग्री, राजगीर का 39.1 डिग्री, जिरादेई का 39 डिग्री, अरवल का 39.3 डिग्री और जहानाबाद का 39 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: भाई प्रिंस यादव की मौत मामले में FIR की मांग को लेकर थाने पर डटे रौशन आनंद, पुलिस पर आवेदन नहीं लेने का आरोप

Previous article वैशाली में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का नामजद आरोपी राहुल सहनी गिरफ्तार, बेलसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next article सेनुआर मध्य विद्यालय में चोरी, 7 क्विंटल चावल और 30 किलो दाल ले गए चोर, केस दर्ज
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel