[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में एकल अभियान के तहत उफरौल व मनोरा गांव में रोपे गए पौधे, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

हाजीपुर में एकल अभियान के तहत उफरौल व मनोरा गांव में रोपे गए पौधे, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

0
हाजीपुर में एकल अभियान के तहत उफरौल व मनोरा गांव में रोपे गए पौधे, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Hajipur News (विनय पटेल): पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ एकल अभियान के वन बंधु परिषद, पटना के तत्वावधान में वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत उफरौल एवं मनोरा गांव में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया.

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को किया जागरूक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अटूट है. स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और संतुलित जलवायु तभी संभव है, जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. उन्होंने कहा कि अनियंत्रित वृक्षों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पृथ्वी का पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है. ऐसे समय में पौधारोपण ही धरती को फिर से हराभरा बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

‘एक पौधा, सुरक्षित भविष्य’ का दिया संदेश

वन बंधु परिषद चैप्टर के सचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है.

ग्रामीणों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का वचन दिया. कार्यक्रम में लोगों से जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने की भी अपील की गई.

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर वन बंधु परिषद की सबिता वंशल, महावीर प्रसाद, बिंदेश रिया, कृष्ण अग्रवाल, सुनीता सर्राफ तथा एकल अभियान के सत्येंद्र कुमार सिंह, राजकुमार, मुंशी यादव, श्रीनाथ कुमार यादव, संजय ओझा सहित कई समिति सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

Previous article रांची में जया किशोरी की कथा में शामिल होना चाहते हैं? जानिए रजिस्ट्रेशन, पास और आयोजन की पूरी डिटेल
Next article सहरसा में आज किस डॉक्टर से मिलेगा इलाज? गायनी समेत सभी विभागों की पूरी लिस्ट देखें
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel