[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion रांची में जया किशोरी की कथा में शामिल होना चाहते हैं? जानिए रजिस्ट्रेशन, पास और आयोजन की पूरी डिटेल

रांची में जया किशोरी की कथा में शामिल होना चाहते हैं? जानिए रजिस्ट्रेशन, पास और आयोजन की पूरी डिटेल

0
रांची में जया किशोरी की कथा में शामिल होना चाहते हैं? जानिए रजिस्ट्रेशन, पास और आयोजन की पूरी डिटेल
प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी आने वाली है रांची

Jaya Kishori Katha: प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी 10 से 12 जुलाई तक रांची के होटवार स्टेडियम परिसर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का वाचन करेंगी. प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में वे ‘नानी बाई का मायरा’ प्रसंग के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करेंगी. कथा के साथ भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुति भी होगी, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव मिलेगा.

प्रवेश के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था

आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन द ग्लोबल बिजनेश बैंचर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है. आयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रौशन सिंह ने बताया कि प्रवेश कूपन के माध्यम से होगा. वीवीआईपी पास के लिए 25 हजार रुपये का सदस्यता कूपन, वीआईपी पास के लिए 8 हजार रुपये तथा सामान्य पास के लिए 4 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं. वहीं, 5,000 श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था भी की गई है. इसके लिए इच्छुक लोगों को लालपुर स्थित कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा.

देश-विदेश में है जया किशोरी की लोकप्रियता

कम उम्र में आध्यात्मिक मार्ग चुनने वाली जया किशोरी आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लाखों श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी श्रीकृष्ण कथाएं, भजन और प्रेरणादायक विचार सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं. वे युवाओं को आध्यात्मिकता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं.

शादी को लेकर क्या कह चुकी हैं जया किशोरी?

जया किशोरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. शादी के सवाल पर वे कई बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह कोई साध्वी या संन्यासिनी नहीं हैं और भविष्य में विवाह करेंगी. हालांकि, उनका कहना है कि अभी इसके लिए समय है. उन्होंने यह भी कहा है कि विवाह के बाद भी वे कथा, भजन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से लोगों को भगवान की भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य जारी रखेंगी.

Previous article आज 6 जुलाई के Free Fire MAX Redeem Codes से जीतें डायमंड्स, बंडल्स और कई प्रीमियम रिवॉर्ड्स
Next article हाजीपुर में एकल अभियान के तहत उफरौल व मनोरा गांव में रोपे गए पौधे, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel