[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट

हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट

0
हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट

Hajipur Muharram News: (कैफ अहमद) मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को हाजीपुर शहर में विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक अखाड़ों के जुलूस निकाले गए. अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों और करतबों का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरकर प्रमुख चौक-चौराहों तक अपनी प्रस्तुति दी. इसके बाद सभी अखाड़े अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए. कई स्थानों पर ताजिया मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

Image 1439
हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट 6

ऐतिहासिक कर्बला में आज ग्रामीण और कल शहरी अखाड़ों का पहलाम

मुहर्रम के अवसर पर जढ़ुआ स्थित ऐतिहासिक कर्बला में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों के अखाड़ों का आगमन होगा, जबकि रविवार सुबह से शहरी क्षेत्र के अखाड़ों का पहलाम कराया जाएगा. इसे लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं.

Image 1438
हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट 7

शहर के कई प्रमुख अखाड़ों ने निकाला जुलूस

बागमली का टाइगर अखाड़ा, गंज पठान टोली का शेर अखाड़ा, थाना चौक का चिंगारी अखाड़ा, मस्जिद चौक का राइन अखाड़ा, पंद्रीबा अखाड़ा, बीबीडोला अखाड़ा, किंग अखाड़ा, मड़ई अखाड़ा, मीरशिकार अखाड़ा और बच्चा अखाड़ा सहित दर्जनों अखाड़ों ने पारंपरिक अंदाज में जुलूस निकाला. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया.

Image 1441
हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट 8

385 स्थानों पर तैनात रहे दंडाधिकारी और पुलिस बल

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. जिलेभर के 385 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई. संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई, जबकि वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे.

Image 1440
हाजीपुर में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा सख्त: 385 जगहों पर पुलिस बल तैनात, अखाड़ों की निगरानी के लिए प्रशासन अलर्ट 9

ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से रखी गई निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी का सहारा लिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज की लापता युवती बलिया में मिली, डेटिंग ऐप से शुरू हुई प्रेम कहानी

Previous article भयहरण स्थान से मंदार तक गूंजा भक्ति का स्वर, पंचमुखी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
Next article 20 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? इन गलतियों को तुरंत करें बंद
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel