[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 20 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? इन गलतियों को तुरंत करें बंद

20 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? इन गलतियों को तुरंत करें बंद

0
20 की उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? इन गलतियों को तुरंत करें बंद
Premature Hair Greying, Photo Credit Freepik

Premature Hair Greying: पहले सफेद बालों को बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था, लेकिन अब यह समस्या युवाओं में भी तेजी से देखने को मिल रही है. कई लोगों के बाल 20 से 30 साल की उम्र के बीच ही सफेद होने लगते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कम उम्र में बाल सफेद क्यों हो रहे हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है?

दरअसल, बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट की वजह से होता है. यह पिगमेंट बालों की जड़ों में मौजूद कोशिकाएं बनाती हैं. जब शरीर में मेलानिन का उत्पादन कम होने लगता है, तो नए उगने वाले बाल सफेद या भूरे दिखाई देने लगते हैं. अगर यह प्रक्रिया कम उम्र में शुरू हो जाए, तो इसे प्रीमेच्योर ग्रे हेयर यानी समय से पहले बाल सफेद होना कहा जाता है.

जेनेटिक्स भी हो सकता है कारण

अगर आपके माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के बाल कम उम्र में सफेद हुए हैं, तो यह समस्या आपको भी हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, कई मामलों में आनुवांशिक कारण इसकी बड़ी वजह बनते हैं.

तनाव बढ़ा सकता है समस्या

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम हो गया है. लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है, जो बालों की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है. लगातार तनाव लेने से बालों के समय से पहले सफेद होने की संभावना बढ़ सकती है.

पोषण की कमी भी जिम्मेदार

विटामिन बी12, विटामिन डी, आयरन और कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है. इससे मेलानिन का उत्पादन प्रभावित होता है और बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं.

केमिकल प्रोडक्ट्स से रहें सावधान

बार-बार हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग, स्मूथनिंग और अन्य केमिकल ट्रीटमेंट कराने से भी बालों को नुकसान पहुंच सकता है. कुछ प्रोडक्ट्स बालों के प्राकृतिक रंग को प्रभावित कर सकते हैं.

ऐसे करें बचाव

समय से पहले बाल सफेद होने से बचने के लिए संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें और तनाव को नियंत्रित करने की कोशिश करें. योग और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इसके अलावा बालों पर जरूरत से ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें. आंवला, नारियल तेल और पौष्टिक खानपान बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी में रोज-रोज शैंपू करना पड़ सकता है भारी, जानिए हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel