[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को किया अलर्ट

हाजीपुर में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को किया अलर्ट

0
हाजीपुर में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को किया अलर्ट

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur Flood Alert: मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संकट प्रबंधन समूह द्वारा तैयारियों की समीक्षा की गई. इसके बाद जिले में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया गया है.

राहत और बचाव की तैयारियों पर विशेष जोर

जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी एवं निजी नावों का सत्यापन शुरू कर दिया है. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त नावों की व्यवस्था भी की जाएगी. राहत शिविरों और सामुदायिक रसोई के लिए संभावित स्थलों की पहचान कर वहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है.

Image 1149
हाजीपुर में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को किया अलर्ट 3

स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था रहेगी दुरुस्त

स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाओं का भंडारण, चिकित्सा दलों की उपलब्धता और महामारी नियंत्रण की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को शुद्ध पेयजल आपूर्ति और जल स्रोतों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिजली, पशुपालन और तटबंधों पर विशेष निगरानी

विद्युत विभाग को आपदा के दौरान बाधित बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने को कहा गया है. पशुपालन विभाग पशुओं के लिए चारा, दवा और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करेगा. वहीं जल संसाधन विभाग तटबंधों और संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करेगा.

सभी विभाग मिलकर करेंगे आपदा प्रबंधन

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं सुखाड़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: औरंगाबाद : नहर में डूबने से 8 साल की बच्ची की मौत, झोपड़ियों में रह रहे परिवारों के पुनर्वास की उठी मांग

Previous article धोनी का भरोसा बरकरार! लगातार फ्लॉप सीजन के बावजूद नहीं बदलेगा CSK का कोच
Next article आज की ओपीडी: सदर अस्पताल में विभिन्न विभागों में डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानिए पूरी ड्यूटी सूची
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel