[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports धोनी का भरोसा बरकरार! लगातार फ्लॉप सीजन के बावजूद नहीं बदलेगा CSK का कोच

धोनी का भरोसा बरकरार! लगातार फ्लॉप सीजन के बावजूद नहीं बदलेगा CSK का कोच

0
धोनी का भरोसा बरकरार! लगातार फ्लॉप सीजन के बावजूद नहीं बदलेगा CSK का कोच
धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग (फोटो-सोशल मीडिया)

MS Dhoni Backs Stephen Fleming: आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की अटकलें तेज थीं. सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने तो “Sack Fleming” तक की मुहिम चला दी थी. हालांकि, अब सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी अपने सबसे सफल कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ ही आगे बढ़ने जा रही है.

फ्लेमिंग पर अब भी है CSK का भरोसा

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, CSK प्रबंधन फिलहाल हेड कोच बदलने के मूड में नहीं है. स्टीफन फ्लेमिंग का अनुबंध हर साल रिन्यू किया जाता है और इस बार भी उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाए जाने की उम्मीद है. फ्लेमिंग 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं, जबकि 2009 से वह टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में CSK ने आईपीएल इतिहास के सबसे सफल दौरों में से एक देखा है.

दो साल से खराब प्रदर्शन के बावजूद नहीं बदलेगा फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम 2025 में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी, जबकि 2026 सीजन में आठवें स्थान पर रही. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी का मानना है कि फ्लेमिंग अभी भी टीम को सही दिशा में ले जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि सीजन की समीक्षा जरूर होगी, लेकिन फ्लेमिंग के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी. फ्रेंचाइजी के भीतर इसे लगभग तय माना जा रहा है कि वह अगले सीजन भी कोच बने रहेंगे.

धोनी का प्रभाव अब भी कायम

इस फैसले को एमएस धोनी के प्रभाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. धोनी और फ्लेमिंग के बीच वर्षों पुराना पेशेवर रिश्ता है, जिसने CSK को कई सफलताएं दिलाई हैं. फ्रेंचाइजी के भीतर माना जाता है कि टीम से जुड़े बड़े फैसलों में आज भी धोनी की राय काफी अहम मानी जाती है. फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए रखना भी उसी का संकेत माना जा रहा है.

ट्रेड की अफवाहों पर भी विराम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि CSK को कुछ खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड संबंधी पूछताछ मिली है, लेकिन फिलहाल फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को छोड़ने के पक्ष में नहीं है. सोमवार को खलील अहमद और डेविड मिलर के संभावित स्वैप की चर्चा भी हुई थी, लेकिन चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने नहीं छोड़ी थी कप्तानी! LSG ने किया था बाहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Previous article Lucknow Fire: एक्शन में सीएम योगी, 4 गिरफ्तार, 4 अफसर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Next article हाजीपुर में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को किया अलर्ट
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel