[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर सरिता हत्याकांड में अब तक पांच गिरफ्तार

सरिता हत्याकांड में अब तक पांच गिरफ्तार

0
सरिता हत्याकांड में अब तक पांच गिरफ्तार

हाजीपुर. मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संतोष रजक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. करताहा थाना क्षेत्र के करताहा बुजुर्ग की नवविवाहिता सरिता प्रकाश की हत्या कर इसी दारोगा के स्कॉर्पियो से बीते 17 जनवरी की मध्य रात्रि सोनपुर हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार में महिला के मायके में शव फेंका गया था. जिस स्कॉर्पियो से शव फेंका गया था, उसे एसआइ के लालगंज स्थित ससुराल से बरामद किया गया था. इसके साथ इस मामले में अब तक पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन मुख्य अभियुक्त अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है. इस संबंध में सारण एसएसपी ने बताया कि एसआइ संतोष रजक को मुजफ्फरपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. वही घटना के मुख्य आरोपित की भाभी सविता देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. सारण के एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह कांड स्पीडी ट्रायल के लिए भी चिह्नित किया गया है. न्यायालय में सुनवाई के दौरान प्रत्येक अभियुक्त पर उनकी अलग भूमिका और साक्ष्य के अनुसार आरोप गठन किया जाना संभव है. शेष बचे तीन प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस मामले में बीते 21 जनवरी को अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर भैसूर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था. उक्त जानकारी सोनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतीश कुमार ने दी. उन्होंने कहा सरिता प्रकाश हत्याकांड के मामले में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर करताहा बुजुर्ग निवासी जीतन सिंह, उसके पुत्र प्रिंस कुमार एवं राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार प्रिंस कुमार ने स्कॉर्पियो से नवविवाहिता का शव उतारकर नीचे फेंका था. वहीं राकेश कुमार स्कॉर्पियो की पिछले सीट पर बैठा हुआ था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel