[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर दरभंगा में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

Darbhanga News: 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर दरभंगा में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

0
Darbhanga News: 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर दरभंगा में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

Darbhanga News: दरभंगा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा में सभी बैंक यूनियनों ने केंद्र सरकार के 5-डे बैंकिंग लागू न करने के फैसले के विरोध में एकदिवसीय हड़ताल की. हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि देश के लगभग सभी केंद्रीय संस्थानों में 5-डे वर्किंग का प्रावधान पहले से लागू है, लेकिन बैंकिंग सेक्टर में, जहां कार्यभार सबसे अधिक है, वहां अब तक 5-डे बैंकिंग लागू नहीं किया गया है. इससे बैंककर्मियों पर अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव पड़ रहा है. नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण बैंककर्मी स्वयं को तरोताजा (रिफ्रेश) नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते कई कर्मचारी मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं और गंभीर परिस्थितियों में आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं. उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. यूनियनों ने एकमत से चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 5-डे बैंकिंग की मांग को स्वीकार नहीं किया गया, तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी. इस हड़ताल में साकेत कुमार, रमा शंकर कर्ण, अशोक कुमार, चंदन कुमार झा, रौशन कुमार चौधरी, अविनाश मिश्रा, वेद प्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में बैंककर्मियों ने भाग लिया और आंदोलन को मजबूती दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel