[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर: देसरी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स में बनेगा कृषि नवाचार एवं प्रशिक्षण मॉडल केंद्र

हाजीपुर: देसरी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स में बनेगा कृषि नवाचार एवं प्रशिक्षण मॉडल केंद्र

0
हाजीपुर: देसरी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स में बनेगा कृषि नवाचार एवं प्रशिक्षण मॉडल केंद्र
हाजीपुर एक्सीलेंस फ्रूट सेंटर का निरिक्षण करतीं डीएम.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : देसरी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स को अब कृषि नवाचार एवं प्रशिक्षण मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इसी को लेकर जिलाधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान आधारभूत संरचनाओं, हाई-टेक नर्सरी, पौध उत्पादन व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया. डीएम ने केंद्र परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव और संरक्षित संरचनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया.

हाई-टेक नर्सरी का सालभर संचालन

डीएम ने कहा कि केंद्र की सभी उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र की क्षमता का विस्तार करते हुए वर्ष भर हाई-टेक नर्सरी का संचालन किया जाए, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण फलदार पौधे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें.

प्रशिक्षण और जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनेगा संस्थान

उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को केवल पौध उत्पादन केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि आधुनिक कृषि और उद्यानिकी तकनीकों के प्रदर्शन, प्रशिक्षण और जागरूकता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए. इसके तहत किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा आधुनिक खेती की तकनीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन करने की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया.

विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इस केंद्र में शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था की जाए, ताकि नई पीढ़ी कृषि और बागवानी के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी नवाचारों, संरक्षित खेती, उच्च गुणवत्ता वाले पौध उत्पादन और आधुनिक कृषि प्रणालियों से परिचित हो सके. निरीक्षण के दौरान केंद्र के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

Previous article 50 करोड़ की लागत से बायो गैस प्लांट शुरू, चार जिलों को मिल रही सप्लाई
Next article बिहार की इन 3 चीजों को मिला GI Tag, GK में जानिए आज का बड़ा सवाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel