[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया 50 करोड़ की लागत से बायो गैस प्लांट शुरू, चार जिलों को मिल रही सप्लाई

50 करोड़ की लागत से बायो गैस प्लांट शुरू, चार जिलों को मिल रही सप्लाई

0
50 करोड़ की लागत से बायो गैस प्लांट शुरू, चार जिलों को मिल रही सप्लाई
सांकेतिक तस्वीर

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

Bettiah News: खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति पर पड़े असर के बीच पश्चिम चंपारण के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बेतिया के कुमारबाग स्थित 50 करोड़ रुपये की लागत वाले वर्द्धन बायो गैस प्लांट में कॉमर्शियल उत्पादन शुरू हो गया है. उत्पादन शुरू होते ही बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज और सीवान जिले के लिए गैस आपूर्ति भी प्रारंभ कर दी गई है.

पहले चरण में रोज 4 हजार किलो CBG का उत्पादन

प्लांट प्रबंधन के अनुसार शुरुआती चरण में प्रतिदिन करीब 4 हजार किलो कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) का उत्पादन किया जा रहा है. आने वाले दिनों में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 8 हजार किलो प्रतिदिन करने की तैयारी है. फिलहाल भारत पेट्रोलियम के माध्यम से रक्सौल, अरेराज, चकिया और छपवा स्थित पंपों पर नियमित आपूर्ति शुरू हो गई है. लौरिया समेत तीन अन्य पंपों पर भी जल्द सप्लाई शुरू होगी.

Image 595
बायो गैस प्लांट की तस्वीर

अतिरिक्त भूमि आवंटित, उत्पादन क्षमता होगी दोगुनी

मुख्य प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण के साथ गोपालगंज और सीवान में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त भूमि का आवंटन हो चुका है और विस्तार कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

गेल की तकनीकी मंजूरी, जल्द होगा औपचारिक उद्घाटन

हाल ही में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की तकनीकी टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया, जो पूरी तरह संतोषजनक रहा. सीएमडी के अनुसार यह बिहार का पहला अत्याधुनिक CBG प्लांट है, जो कम लागत में अधिक ऊर्जा उत्पादन करने में सक्षम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्लांट का निरीक्षण कर चुके हैं.

Image 599
कुमारबाग बायो गैस प्लांट में गैस उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण करते सीएमडी अमित कुमार

उपभोक्ताओं को मिलेगा सस्ता और वैकल्पिक ईंधन

प्लांट प्रबंधन का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में गैस की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ यह उत्पादन न केवल आपूर्ति संकट को कम करेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को सस्ता, स्थिर और पर्यावरण अनुकूल वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध कराएगा.

लगभग 400 लोगों को मिलेगा रोजगार

इस परियोजना से लगभग 400 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रही है. ऐसे प्रोजेक्ट सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और रोजगार सृजन के नए अवसर खोलेंगे.

यह भी पढ़ें: इंटर में नामांकन का आखिरी मौका, 18 जून तक लें एडमिशन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel